Mathura, Uttar Pradesh, India. विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ब्रज प्रेस क्लब पर आयोजित बैठक में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से पत्र भेजकर कोरोना संक्रमण में शहीद पत्रकारों के परिवारों को सहायता और कोरोना संक्रमित परिवारों का सरकारी इलाज कराने का अनुरोध किया। इसका दूसरे दिन ही असर हुआ। मंगलवार को यूपी सरकार ने फ्री वैक्सीनेशन का आदेश जारी कर दिया है। एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने इस बारे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा था।
क्या कहा था पत्र में
कमलकांत उपमन्यु ने पत्र में कहा था- राजस्थान, उड़ीसा, बिहार एवं उत्तराखंड की तर्ज पर कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पत्रकारों एवं उनके परिजनों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए दिवंगत पत्रकारों के परिवार को आर्थिक सहायता हेतु जिला सूचना अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।
कोरोना से शहीद पत्रकारों को श्रद्धांजलि
ब्रज प्रेस क्लब पर प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दुनिया भर में, पूरे देश और विशेषकर उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर शहीद हुए पत्रकारों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे कोरोना संक्रमण से पत्रकारों के दिवंगत होने की खबरें मिल रही है। ऐसी परिस्थिति में जरूरी है कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पत्रकारों के हितार्थ पहल करें।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026