मेरठ। जिले में एक युवक ने प्यार में धोखा मिलने पर अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार स्वयं की भी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को कपड़ों की तलाशी में युवक के पास पांच जिंदा कारतूस मिले।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रविवार को पेपला गांव के एक मकान से दो लाशें मिली थी। लड़के शुभम की कनपटी पर गोली लगी थी। लड़की साक्षी की छाती से खून रिस रहा था। जब शुभम के शव की जांच की तो उसकी पेंट से पांच कारतूस मिले हैं। जांच में यह भी पता चला है कि शुभम ने तीन दिन पहले सात कारतूस और अवैध तमंचा गांव के एक समीर नाम के लड़के से खरीदे थे।
जांच में पता चला है कि शुभम ने कुछ दिन पहले प्रेमिका साक्षी के मोबाइल में उसके गांव के किसी दूसरे लड़के के साथ फोटो देखे थे। दोनों की तस्वीरें काफी करीबी वाली थी। ये फोटो देखकर शुभम भड़क गया था। जिसके बाद दोनों का काफी झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद शुभम ने गांव में जाकर जब उस तीसरे लड़के से उन तस्वीरों के बारे में पूछा तो उसने बताया था कि साक्षी उसकी गर्लफ्रैंड हैं। इस बात से शुभम काफी नाराज था। शुभम अपनी गर्लफ्रेंड का प्रेमी होना बर्दाश्त नहीं कर सका और फिर उसने घटना को अंजाम दे डाला।
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026