सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ही बॉयफ्रेंड से बात करने को लेकर दसवीं क्लास की दो लड़कियां बीच सड़क पर आपस में भिड़ गईं। दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। साथ ही जमकर मारपीट की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की सिंघावली थाना क्षेत्र के अमीनगर सराय कस्बे का बताया जा रहा है। यहां के एक कॉलेज में दो छात्राएं दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं। इसी कॉलेज में एक युवक भी पढ़ता है। दोनों छात्राएं उससे बातचीत करती हैं। जब यह बात दोनों को पता चली तो उनमें कहासुनी शुरू हो गई।
इसके बाद कॉलेज से निकलते ही सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। स्कूल ड्रेस पहने हुईं इन लड़कियों की मारपीट देखने के लिए वहां लोगो की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं कई लोग अपने अपने मोबाइल से इस मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो कुछ लोग मारपीट में बीच बचाव करने की कोशिश की करते नजर आ रहे है, लेकिन किसी ने किसी की एक न सुनी।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- संस्कार भारती का भव्य सम्मान समारोह: कला साधना के 101 गुरुओं को मिली वैश्विक पहचान, केंद्रीय मंत्री ने सराहा योगदान - July 26, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह ने की प्रभु श्रीराम की संध्या आरती, सुख-समृद्धि की कामना की - July 26, 2026
- आगरा में पहली बार सजेगा ‘कैलाश’: सावन की दिव्य संध्या में शिवमय होगा सूरसदन, गजेंद्र प्रताप सिंह बिखेरेंगे भक्ति की आभा - July 26, 2026