आगरा: बुजुर्गों की श्रेणी में आ चुके शहर के एक कारोबारी को लंदन की महिला से इश्क हो गया है। वह उससे रात में घंटों तक व्हाट्सएप कॉल पर बात करते हैं। साल में तीन बार लंदन गए। उसे भी बुलाकर ताजमहल घुमाया। विरोध करने पर पत्नी की पिटाई लगाई। कारोबारी की हरकतों से परेशान उसकी पत्नी ने डीसीपी सिटी विकास कुमार से मुलाकात कर कहा कि पुलिस कोई न कोई रास्ता निकाले, जिससे पति सुधर जाए और उसका रिश्ता बच जाए।
लोहामंडी थाना क्षेत्र की महिला ने डीसीपी सिटी को बताया कि फेसबुक पर पति की लंदन की एक महिला से दोस्ती हुई थी। शादीशुदा महिला से उसका पति रात में व्हाट्सएप कॉल पर बात करता है। महिला को बुलाकर ताजमहल घूमने गया। फोटो भी खिंचाए। वह विरोध करती है तो पीटते हैं। किसी को बताने पर खुदकुशी की धमकी भी दे चुके हैं। थाने पर शिकायत की मगर, पुलिस ने यही कहा कि अधिकारियों के पास जाए।
पीड़िता ने पति की कॉल डिटेल निकलवाने की गुहार लगाई। मगर, डीसीपी सिटी ने बताया कि पुलिस कॉल डिटेल नहीं निकलवा सकती। वह शिकायत करेंगी तो पति को बुला लेगी। उसे समझाया जाएगा। काउंसिलिंग की जाएगी। हालांकि पीड़िता ने शिकायती पत्र नहीं दिया।
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026