सांसद राजकुमार चाहर और गिर्राज सिंह कुशवाहा ने उपेंद्र जाटव के बाद राजू लवानिया और राजीव जैन को बीजेपी में शामिल किया
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. इन दिनों चर्चा चल रही है कि कांग्रेस नेता और फिल्मी अभिनेता राज बब्बर फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में फतेहपुर सीकरी से सांसद और भाजपा की टिकट पर फिर से चुनाव लड़ रहे राजकुमार चाहर ने नई चाल चली है। उन्होंने राज बब्बर के करीबियों को भाजपा में लाना शुरू कर दिया है। उपेंद्र सिंह के बाद राजू लवानिया और राजीव जैन को पार्टी में शामिल किया गया है। इस तरह राज बब्बर के पास कुछ नहीं बचा है। बता दें कि राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से दो बार चुनाव हार चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अबकी बार 400 पार और मोदी की गारंटी की लहर विपक्षी दलों के नेताओं में खलबली मचाए हुए है। उनका रुझान भाजपा की ओर हो रहा है। शुक्रवार को अनेक नेताओं ने आगरा व लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के पूर्व सांसद राज बब्बर की आगरा में मजबूत टीम कहे जाने वाले लोग भी उनका साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे राजू लवानिया और राज बब्बर के सहलाकर रहे राजीव जैन को भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह एवम फतेबपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस संबंध में भाजपा बृज क्षेत्र कार्यालय पर सादगीपूर्ण समारोह भी हुआ।
To read Dr Bhanu Pratap Singh books in Hindi and English please Click this link on WhatsApp
इस मौके पर राजू लवानिया और राजीव जैन ने कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर एवं मोदी जी-योगी जी में आस्था जताते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
कुछ दिन पूर्व ही एक और कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव और राज बब्बर के करीबी उपेंद्र सिंह भी भाजपा में शामिल हुए थे। वे आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र और आगरा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।
कार्यक्रम में फतेहपुर सीकरी लोकसभा संयोजक एवं बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष डॉ. अवधेश रावत, बृजक्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार, जिला प्रवक्ता राजकुमार पथिक, सत्येन्द्र यादव आदि शामिल रहे।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026