Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India सांसद राज्यसभा नवीन जैन ने बताया कि भारत सरकार ने भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव के तहत जैन धर्म की संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए 65 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने इसके लिए पूरे देश के जैन समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी का आभार प्रकट किया है।
सांसद नवीन जैन ने बताया कि विरासत से विकास और विकास से संवर्धन योजना के तहत महावीर स्वामी की शिक्षाओं को बढ़ाने के लिए यह धनराशि निर्गत की गई है। जैन अध्ययन केंद्र इंदौर के लिए 25 करोड़ और जैन पांडुलिपि विज्ञान केंद्र गुजरात के लिए 40 करोड़ रुपये दिए हैं। ये केंद्र प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में खोले जाएंगे।
To read Dr Bhanu Pratap Singh books in Hindi and English please Click this link on WhatsApp
उन्होंने बताया कि पूरे देश का जैन समाज भारत सरकार की इस घोषणा से गद्गद् है। इस बारे में भगवान माहावीर निर्वाण महोत्सव समिति के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक सत्यभूषण जैन ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से बात की थी। भगवान महावीर स्वामी की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भारत सरकार की घोषणा पर परमगुरु प्रज्ञसागर महाराज ने केंद्रीय मंत्री को आशीर्वाद दिया है।
सांसद राज्यसभआ नवीन जैन सांसद राज्य सभा का आगरा में अभिनंदन
- “मैं खुद को महिला या पुरुष नहीं, एक व्यक्ति मानती हूँ…”: जंतर-मंतर पर आंदोलन का चेहरा बनीं नेहा बोरा का बड़ा बयान - November 13, 2026
- “राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो…”: राजा सांवरिया और दीक्षा शर्मा के भजनों पर झूमी ताजनगरी, उमड़ा आस्था का जनसैलाब - November 13, 2026
- आगरा में सर्दी की दस्तक के बाद भी डेंगू का खतरा बरकरार; 4 नए मरीज मिले, दो बच्चे भी शामिल - November 13, 2026