कैलिफ़ोर्निया के बैंकिंग नियोमकों ने वित्तीय संकट से घिरे अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक को बंद कर दिया है. इसके बाद अमेरिका में एक बार फिर से बड़ा बैंकिंग संकट खड़ा होता दिख रहा है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार साल 2008 में आई आर्थिक मंदी के बाद बंद होने वाला सबसे बड़ा बैंक सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) है.
नियामक ने फ़ेडरल डिपॉज़िट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एफ़डीआईसी) रिसीवर नियुक्त किया है, जो आगे का काम देखेगा. इससे पहले प्री-मार्केट ट्रेडिंग में 66 फ़ीसदी गिरावट के बाद बैंक के शेयरों को कारोबार के लिए रोक दिया गया था.
टेक कंपनियों को कर्ज़ देने वाले एसवीबी के बंद होने की घोषणा के साथ ही वैश्विक बाज़ारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और कई बैंकों के शेयर लुढ़क गए.
हालाँकि, अमेरिका के कुछ बड़े बैंकों के शेयरों का हाल शुक्रवार सुबह थोड़ा बेहतर रहा.
एसवीबी इस साल बंद होने वाला पहला एफ़डीआईसी इंश्योर्ड संस्थान है. ढाई साल पहले 23 अक्टूबर 2020 को अल्मेना स्टेट बैंक को बंद किया गया था.
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026