नई दिल्ली। एलन मस्क ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स के लिए इम्प्रूव्ड इमेज मैचिंग का एक नया अपडेट लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह नया अपडेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में डीपफेक साथ साथ शैलोफेक वाले कंटेंट पर भी कड़ाई के साथ नजर रखेगा। मस्क ने बताया कि एक नया अपेडट दिया गया है जो फर्जी और नकली फोटो की तुरंत पहचान करेगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लगातार बढ़ते डीपफेक के मामलों पर रोक लगाने के लिए एक्स पर एक नया फीचर देने जा रहे हैं। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स को एक नया फीचर मिलेगा जिससे वह बेहद आसानी से असली नकली कंटेंट में अंतर समझ पाएंगे।
एलन मस्क ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स के लिए इम्प्रूव्ड इमेज मैचिंग का एक नया अपडेट लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह नया अपडेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में डीपफेक साथ साथ शैलोफेक वाले कंटेंट पर भी कड़ाई के साथ नजर रखेगा। मस्क ने बताया कि एक नया अपेडट दिया गया है जो फर्जी और नकली फोटो की तुरंत पहचान करेगा।
मस्क के मुताबिक नया अपडेट 30 प्रतिशत से ज्यादा उन पोस्ट पर नोट्स दिखाएगा जिसमें दूसरी फोटो के समान या फिर उससे मिलती जुलती फोटोज होंगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से डीपफेक (और शैलोफेक) को रोकने में बड़ी मदद मिलनी चाहिए।
आपको बता दें कि शैलोफेक्स ऐसे तस्वीर, वीडियो या फिर वॉइस क्लिप होती हैं जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बिना तैयार किया जाता है। शैलोफेक कंटेंट को जनरेट करने के लिए साइबर एक्सपर्ट अलग अलग सॉफ्टवेयर और टूल्स का उपयोग करते हैं। अब एक्स का नया अपडेट इस तरह के कंटेंटे को पहचान कर उन पर नोट्स दिखाई देगा।
-एजेंसी
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में जबरदस्त हंगामा: बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष के रिजल्ट से नाराज छात्र पानी की टंकी पर चढ़े, शैक्षणिक सत्र बचाने की गुहार - October 12, 2026
- आगरा में पर्यावरण और जल स्रोतों पर बड़ा संकट: सिकंदरा रजवाह और संरक्षित वन उजाड़ने का मामला एनजीटी की देहरी पर, यूपी सरकार समेत 12 प्रतिवादियों को नोटिस - October 12, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य उल्लास, भक्तिमय हवन के बाद डांडिया की धुनों पर जमकर थिरके लोग - October 12, 2026