Live story time
Agra, Uttar Pradesh, India साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था माधुर्य द्वारा रविवार को बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय सभागार में तसव्वुर शीर्षक से गीत-संगीत और नृत्य की शानदार और यादगार महफिल सजाई गई। समारोह में आगरा की मशहूर गायिका निशिराज द्वारा कलमबद्ध, स्वरबद्ध और संगीतबद्ध गीतों के एक वीडियो के साथ उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा निराला पुरस्कार से सम्मानित गीतकार कुमार ललित के दो प्रेम गीतों के वीडियो, पोस्टर्स द्वारा लॉन्च करने के साथ ही स्क्रीन पर प्रदर्शित भी किए गए।
निशिराज के गीत ‘दास्तां वफ़ा की इतनी सी, उसकी खातिर उसी को छोड़ दिया’ और कुमार ललित के गीत ‘फिर न जाने कहां जाएं हम, प्यार में डूब जाएं सनम’ और ‘ये समां खूबसूरत समां है’ के खूबसूरत फिल्मांकन और हृदयस्पर्शी ध्वन्यांकन के साथ प्रेम के मर्म ने सभी को भावविभोर कर दिया।
इस दौरान वीरा सक्सेना के निर्देशन में ध्वनि जैन, महिमा त्यागी और परिधि गुप्ता ने निशिराज के गीत ‘मन मगन भई बृजबाला, होली खेले नंद को लाला’ के साथ गणेश वंदना और पुरषोत्तम अग्रवाल के एक गीत पर आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिए।

इस दौरान महापौर नवीन जैन मुख्य अतिथि रहे। वरिष्ठ साहित्यकार राज बहादुर सिंह राज, डॉ. राजेंद्र मिलन, प्रमुख समाज सेवी मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, श्रीमती सुमन गोयल, संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के चेयरमैन मनमोहन चावला, रविकांत चावला, डॉ. मधुरिमा शर्मा, डॉ. गिरधर शर्मा, महेश चंद शर्मा, डॉ. अशोक विज, राजेश खुराना, रामकुमार अग्रवाल और पार्षद अमित ग्वाला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे।
डॉ. मधु भारद्वाज, प्रवीणा पालीवाल, डॉ. वेद भारद्वाज, अजय सारस्वत, सोमा सिंह, प्रतिभा जिंदल, उमाशंकर मिश्रा, डॉ. भरत सिंह परमार, एकता जैन, रीनेश मित्तल, यशोधरा यादव, विनय बंसल, ऋषि अग्रवाल और डॉ. महेश धाकड़ भी गणमान्य जनों में शामिल रहे।
अतिथियों का स्वागत माधुर्य के संरक्षक साहित्य सेवी आदर्श नंदन गुप्त, अध्यक्ष निशिराज, कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन, उपाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय, सचिव सुधा वर्मा और कार्यकारिणी सदस्य शरद गुप्त ने किया। समारोह का संचालन निशिराज ने किया।
- आगरा में भाजपा नेता की कार पर हमला: फतेहाबाद में दबंगों ने की तोड़फोड़, साथी को पीटकर किया लहूलुहान - March 7, 2026
- उत्तर भारत में बढ़ा ‘ह्यूमिडिटी’ का टॉर्चर: दिल्ली-वाराणसी समेत कई शहरों में पसीने वाली गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड - March 7, 2026
- Agra News: गढ़ी महासिंह खेड़ा के अमित हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और हत्यारोपी गिरफ्तार, कत्ल में इस्तेमाल फावड़ा बरामद - March 7, 2026