लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
अखिलेश ने लिखा कि भाजपाई कान खोल के सुन लें और आंख खोल के देख लें कि हम ‘शिक्षा का अधिकार’ किसी को भी छीनने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर अपने झूठे प्रचार पर खरबों रुपये खर्च करने वाली भाजपा सरकार के पास स्कूल चलाने के पैसे नहीं हैं तो कोई बात नहीं।
अखिलेश यादव ने जहां-जहां भाजपा स्कूल बंद करेगी, वहां-वहां पीडीए के लोग ‘पीडीए पाठशाला’ खोल देंगे। उन्होंने कहा कि अब क्या ‘पीडीए पाठशाला’ पर भी शिक्षा विरोधी भाजपा सरकार बुलडोज़र चलवाएगी या शिक्षकों पर एफ़आईआर करवाएगी। पीडीए का एलान, शिक्षणकार्य सबसे महान। भाजपा जाए तो शिक्षा आए।
अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से पीडीए समाज के युवाओं ने एआई के माध्यम से ‘पीडीए पाठशाला’ की संकल्पना को चित्रित किया है वो सराहनीय है। कुछ गाँवों के युवा तो साइकिल पर किताबें लेकर गाँव के बच्चों को पढ़ाने निकल चुके हैं। जैसे ही उनकी तस्वीरें आना शुरू होंगी हम उन्हें सबके सामने लाएंगे। हर चीज को व्यापार समझनेवाले भाजपाइयों को कोई समझाए कि शिक्षा आय-व्यय और लाभ-हानि की तराज़ू पर तौली जाने वाली कोई चीज़ नहीं होती है। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता रही है और सदैव रहेगी।
साभार सहित
- आगरा में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, क्रेटों के नीचे कट्टों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने कैंटर से पकड़ा 51 लाख का 101 किलो गांजा - August 22, 2026
- एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम ने परखीं व्यवस्थाएं: कल आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा ताजनगरी का पहला किडनी ट्रांसप्लांट - August 21, 2026
- आगरा में ज्वैलर्स ठगी का सनसनीखेज खुलासा: पुराने आभूषण खरीदने के बहाने सोने के कंगन लेकर भागे तीन शातिर गिरफ्तार - August 21, 2026