Lucknow, Uttar Pradesh, India. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party ) ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections in uttar pradesh) से पहले संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Rajya Sabha MP Sanjay Singh) ने कांग्रेस की पूर्व सचिव डॉ. हृदेश चौधरी (Dr Hridesh Chaudhary ) को लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उनकी प्रदेश सचिव की नियुक्ति पर अपनी मुहर लगाई।
आराधना संस्था की महासचिव और जाट क्षत्राणी सभा की अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने मनोनयन पत्र जारी करके प्रदेश सचिव की कमान सौंपी ह । पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सुधीर भारद्वाज के निर्देशन में आगरा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल बाजपेयी ने उनके साथ बाह नगर पंचायत के छह सभासदों को भी आम आदमी पार्टी में लाने की प्रमुख भूमिका निभाई।
उल्लेखनीय है कि डॉ. चौधरी अपनी घुमंतू पाठशाला के माध्यम से सड़क किनारे बसी झुग्गी झोंपड़ियों में शिक्षा की अलख जगाकर कई प्रदेश स्तरीय अवार्ड से नवाजी जा चुकी हैं। उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष बनै सिंह पहलवान, गोपाल शर्मा, अश्वनी शर्मा, विष्णु शर्मा, लक्ष्मी चौधरी, प्रियंका शर्मा ने हर्ष जताया है।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026