आगरा: एक स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित खबर में पंजाबी समाज और विशेष रूप से समाज की महिलाओं पर अभद्र एवं असत्य भाषा का प्रयोग किया गया है, जिस पर पंजाबी सभा महानगर गहरा विरोध जताती है।
पंजाबी समाज एक सशक्त, संस्कारित और सम्मानित समाज है। समाज की महिलाएं शिक्षित और संस्कारिक हैं तथा अपना अच्छा-बुरा भली-भांति समझती हैं। पंजाबी समाज हमेशा से अपने सदस्यों, विशेषकर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहा है।
खबर में लगाए गए आरोप तथ्यहीन और भ्रामक हैं। पंजाबी समाज ने हमेशा समाजहित में काम किया है और हर स्थिति में अपनी बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की है।
हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस प्रकार की झूठी और अपमानजनक खबरें समाज की गरिमा को ठेस पहुँचाती हैं। पंजाबी सभा महानगर इस खबर पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है और समाचार पत्र को नोटिस भेजा जाएगा।
समाज के सभी सम्मानित सदस्य एकजुट हैं और जल्द ही समाजहित में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जनता और मीडिया को अवगत कराने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026