leaders agra award

लीडर्स आगरा ने किया 16 हस्तियों का सम्मान, सांसद ने कहा- यह आगरा का पद्मश्री अवार्ड, देखें तस्वीरें

NATIONAL PRESS RELEASE REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल का कहना है कि लीडर्स आगरा अवार्ड आगरा के लिए पद्मश्री अवार्ड है। समाज के लिए किए गए कार्य किसी एमपी या सांसद द्वारा किए जा रहे कामों से भी बड़ा है। जो भी महान लोग हुए वह समाज सेवा की राह पर चलकर ही अपने मुकाम तक पहुंचे और एक अलग पहचान पा सके।

अन्य लोग लें प्रेरणा

प्रो. बघेल एमडी जैन इंटर कॉलेज के शांति सागर सभागार में आयोजित लीडर्स आगरा अवार्ड समारोह-2020 को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के उद्यान मंत्री श्रीराम चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की सच्ची सेवा करनी है तो गरीबों की सेवा करो। लीडर्स आगरा के सराहनीय प्रयास से अन्य लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अच्छा कार्य करने सम्मानित हो सकता है। समाज के लिए कार्य करने में किसी पार्टी या धर्म विशेष की आवश्यकता नहीं होती। हर व्यक्ति अपने स्तर से समाज के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास कर सकता है। वेस्ट मैटीरियल को उपयोगी बनाने व महिलाओं के लिए कार्य करने वाली दिल्ली की डॉ. बीना लवानिया को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह का सम्मान।

अशोक जैन सीए को समर्पित

शहर के विख्यात लोगों के नाम से अवार्ड प्रदान करने के कारण यह कार्यक्रम उन शख्सियतों को समर्पित रहा, जिन्होंने कभी शहर के लिए सराहनीय कार्य किए थे। लीडर्स आगरा के अध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी ने अतिथियों का स्वागत किया। महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि इस वर्ष का अवार्ड समाजसेवी अशोक जैन सीए को समर्पित रहा। संचालन महेन्द्र जैन व निशिराज जैन ने किया।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पत्र व वीडियो के माध्यम से सम्मान प्राप्त करने वाले लोगों व लीडर्स आगरा संस्था को शुभकामना संदेश भेजे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन

जूनियर अमिताभ बच्चन रहे आकर्षण का केन्द्र

गणेश वंदना के साथ प्रारम्भ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट (राजकुमार) के अभिनय ने दर्शकों को खूब हंसाया। हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए… की धुन प्यानों पर बजी तो सभी दर्शक देशभक्ति में डूब गए। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अजीत नगर बाजार कमेटी के सदस्यों द्वारा राष्ट्र गान प्रस्तुत किया गया। प्रतिदिन प्रातः राष्ट्र गान करने वाली कमेटी के सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।  

सम्मानित हस्तियों के साथ समूह फोटो

इनकी रही विशेष उपस्थिति

मंच पर सुरेशचंद जैन, लीडर्स आगरा के अध्यक्ष पार्थ सारथी, डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. बीके अग्रवाल, भास्कर शर्मा, राजकुमार जैन, अशोक कुलश्रेष्ठ, बीना लवानिया, गरिमा कुलश्रेष्ठ, नजीर अहमद, अमरेन्द्र जैन आदि की उपस्थिति रही। आरके जैन, अवधेश अग्रवाल, अंजलि गुप्ता, शिखा जैन, निर्मला शर्मा, आयुषि गुप्ता, शिल्पी जैन, राहुल जैन, हिमांशु सक्सेना, रिचा सक्सेना, करन सिंह, गुरविन्दर कौर, दीपक वर्मा, सोना वर्मा, नवीन चंचल, राहुल वर्मा, राजू सविता, रोबिन जैन, उल्लास दौनेरिया, विजय जैन, हेमा जैन, प्रभुदयाल सिंह, मनोज बघेल, टीएन चौहान, राधेश्याम गुप्ता, डॉ. जेएन टंडन, मनोज बघेल, हरीकांत शर्मा, मोतीलाल जैन, आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

इन्हें किया गया सम्मानित

लीडर्स आगरा मैन ऑफ द ईयरः डॉ. अशोक कुशवाह।

1-रामबाबू वर्मा मैमोरियल प्रेरणा स्त्रोत अवार्डः निहाल सिंह बघेल

2- वैद्य चम्पालाल जैन मैमोरियल प्रेरणा स्त्रोत अवार्ड: डॉ. पियूष जैन। 

3- प्रेमचंद जैन मौमोरियल अवार्ड : सत्यव्रत मुद्गल।

4- राजकुमार चंचल मैमोरियल अवार्ड : छवि जैन, इंशिका बंसल।

5- गौरीशंकर मेडतवाल मैमोरियल अवार्ड: डॉ. अम्बरीश अग्रवाल और अंजना जैन।

6- दाऊदयाल अग्रवाल मैमोरियल अवार्ड :  गजेन्द्र शर्मा।

7- निर्मल कुमार जैन मैमोरियल अवार्ड : विष्णु कटारा।

8-डॉ. प्रभा मल्होत्रा वार्ड : डॉ. सुनील शर्मा।

9- महादेव नारायम टंडन मैमोरियल अवार्ड: भानु महाजन, महानगर अध्यक्ष भाजपा।

10- लखमी चंद जैन मैमोरियल अवार्ड : केके शर्मा।

11-पंकज कुलश्रेष्ठ मैमोरियल अवार्ड : डॉ. भानु प्रताप सिंह और आदर्श नन्दन गुप्त

12-अशोक जैन सीए मैमोरियल अवार्ड : बीएस मुकुन्द।

महिलाओंके बीच जुनियर अमिताभ बच्चन।

क्यों किया गया सम्मानित

1- डॉ. अशोक कुशवाह दिव्यांगों की निःशुल्क फिजियोथैरपी कर उनको सामान्य जीवन व्यतीत करने के लिए प्रयासरत हैं। लीडर्स आगरा द्वारा मैन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित डॉ. अशोक ने मदर टेरेसा आश्रम में जितने मरीज देखे उतने ही पौधे ही लगाए।

2- यमुना एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जा रही बस के झरना नाले में गिरने पर 20 यात्रियों की जान बचाने वाले गांव चौगान निवासी निहाल सिंह बघेल त्रियों की चीख पुकार सुन नाले में कूद गए और उनकी मदद की। उन्हें रामबाबू वर्मा मैमोरियल प्रेरणा स्त्रोत अवार्ड प्रदान किया गया। 

3- जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. पीयूष जैन ब्रेन स्ट्रोक से बचाव के लिए जनता में जागरुकता के लिए फास्ट कार्यक्रम सुरु किया। उनकी लघु डोक्यूमैन्ट्री फिल्म को नौवां विज्ञान फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित किया गया। उन्हें वैद्य चम्पा लाल जैन मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

4- आगरा के रंगमंच कलाकार सत्यव्रत मुद्गल को प्रेमचंद जैन मैमोरियल प्रेरणास्त्रोत अवार्ड प्रदान किया गया। वह कुछ प्रमुख हिन्दी फिल्मों, टीवी सीरियल (तारक मेहता का उल्टा चश्मा, क्राइम पेट्रोल, क्राइम अलर्ट, चिड़िया घर आदि) में अभिन्य कर चुके हैं।

5- राजकुमार चंचल मैमोरियल प्रेरणास्त्रोत अवार्ड से छवि जैन को सम्मानित किया गया। वह कई राष्ट्रीय स्तर की गायन व नृत्य प्रतियोगिताओं में बाल्यावस्था में ही प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।

6- राजकुमार चंचल मैमोरियल प्रेरणास्त्रोत अवार्ड प्राप्त करने वाली इशिका बंसल को छोटी सी उम्र में ब्लॉगर, काव्य व गद्य की रचनाएं प्राकाशित हो चुकी हैं, जिससे उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा मिली। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेकानन्द यूथ अवार्ड से सम्मानित किया।

7- उप्र में लक्ष्य-30 के माध्यम से 10वीं व 12वीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों को चुनकर मेडिकल व इंजीनियरिंग की निशुल्क तैयारी कराने वाले डॉ. अम्बरीष अग्रवाल को गौरीशंकर मेड़तवाल मैमोरियल प्रेरणा स्त्रोत अवार्ड प्रदान किया गया। उन्होंने एक युद्ध कुपोषण के विरुद्ध भी शुरू किया।

8- शिक्षिका अंजना जैन ने छात्राओं को रोजगार के लिए स्मार्ट गर्ल की ट्रेनिंग देकर महिला शक्तिकरण का महत्वपूर्ण कार्य किया। वह मेरठ, मुजफ्फरनगर, फरीदाबाद, धौलपुर, फिरोजाबाद, आगरा में तीन वर्ष से छात्राओं को शिक्षित कर रहीं हैं। उन्हें गौरीशंकर मेड़तवाल मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।  

9- युवा व्यवसायी गजेन्द्र शर्मा (प्राइम ऑप्टिकल) ने सर्वोच्च न्यायालय के माध्यम से जनहित याचिका पर भारतीय रिजर्व बैंक से देश के करोड़ों लोन मोनोटोरियल से लगभग 7000 करोड़ रुपए का लाभ दिलाकर ताजनगरी का नाम विश्व में चर्चित किया। उन्हें लाला दाऊदयाल मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

10- रक्तदान शिविर के माध्यम से 12 महीने 24 घंटे रक्त उपलब्ध कराने वाले विष्णु कटारा अब तक 9000 जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध करा चुके हैं। जीवन किरण संस्था के अध्यक्ष को निर्मल कुमार जैन मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

11- आगरा विकास मंच के डॉ. सुनील शर्मा को सैकड़ों मरीजों की निशुल्क सर्जरी पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए डॉ. प्रभा मल्होत्रा मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

12- भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन को युवा शक्ति को एकत्र करने के लिए महादेव नारायण टण्डन मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

13- क्रिकेटर केके शर्मा को लखमीचंद जैन मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना हुनर दिखाने के साथ वह रणजी, दिलीप व देवधर ट्रापी में भाग ले चुके हैं। वह अब युवा पीढ़ी को क्रिकेट की बारीकियां सिखा रहे हैं।

14- स्वाधीनता सेनानी स्व. रोशनलाल गुप्ता के पुत्र आदर्श नन्दन गुप्ता को पंकज कुलश्रेष्ठ मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। पत्रकारिता का सफर स्वराज्य टाइम्स से प्रारम्भ हुआ। 9 वर्ष अमर उजाला फिर 20 वर्ष दैनिक जागरण में वरिष्ठ उपसम्पादक से सेवानिवृत हुए।

15- स्वराज्य टाइम्स, दैनिक जागरण, अमर उजाला, राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, द सी एक्सप्रेस,  राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टर से लेकर संपादक तक का सफर किया है डॉ. भानु प्रताप सिंह ने। वे अपनी लेखनी का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। डॉ. भानु प्रताप सिंह को पंकज कुलश्रेष्ठ मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

16-जिला कारागार गौतम बुद्ध नगर के जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुन्द ने कैदियों के फटे कम्बलों से गायों को बचाने के कवर बनवाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका उल्लेख मन की बात में करते हुए उन्हें बधाई भी दी। उन्हें अशोक जैन सीए मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सत्यव्रत मुदगल का सम्मान।