आगरा। राम नवमी के पावन अवसर पर, रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने यमुना आरती स्थल पर एक विशेष हवन और प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अच्छी मानसूनी बारिश के लिए मां यमुना से सामूहिक प्रार्थना करना था, जिससे यमुना नदी अविरल और निर्मल बनी रहे।
हवन का संचालन राहुल राज द्वारा किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और हरियाली बढ़ाने के लिए विशेष मंत्रों का उच्चारण किया गया। इसके पश्चात, यमुना जी की विशेष आरती का आयोजन हुआ, जिसे गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय ने संपन्न कराया।
इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवियों ने भाग लिया, जिनमें सर्वश्री शिशिर भगत, पंडित जुगल किशोर, पंडित चतुर्भुज तिवारी, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, मंटू भगत, दीपक जैन, राकेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, दीपक राजपूत, ज्योति खंडेलवाल, विशाल झा, शहतोश गौतम, मुकेश, रंजन शर्मा, राज माहेश्वरी, निधि, मीरा, पद्मिनी, वत्सला, हरि दत्त शर्मा, आनंद राय, नरेश पारस, हीरेन मित्तल, और जगन प्रसाद शामिल थे।
रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने यमुना नदी की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की।
- Agra News: एकलव्य स्टेडियम के कर्मचारी का सदर चौकी प्रभारी पर मारपीट का आरोप, पुलिस आयुक्त से शिकायत - October 25, 2026
- आगरा की अग्रवाल महासभा में संविधान संशोधन की तैयारी, विवाद रोकने के लिए मुरारी लाल की अध्यक्षता में समिति गठित - October 25, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में पीएसीएस सेवा शुरू, सीटी स्कैन-एमआरआई की रिपोर्ट अब सेकंडों में डॉक्टर की स्क्रीन पर - October 25, 2026