दिल्ली की रोहिणी कोर्ट परिसर में आज फिर गोली चलने की ख़बरें आ रही हैं. ये शुरूआती जानकारी है. घटना के बारे में फ़िलहाल पुलिस का कोई बयान नहीं आया है. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार गोली रोहिणी अदालत में प्रवेश करने के स्थान पर चेकिंग के दौरान चली है. घटना में एक वकील है और एक मुव्वकिल घायल हुए हैं. दोनों के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
इससे पहले पिछले साल 24 सिंतबर को रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी की एक घटना हुई थी जिसमें एक गैंगस्टर और दो अपराधी मारे गए थे. गोलीबारी में जो गैंगस्टर मारा गया है उसका नाम जितेंद्र मान गोगी है.
गोगी पर गोली चलने के बाद क्रॉस फायरिंग में दो हमलावरों की मौत हो गई थी. इन दोनों की मौके़ पर ही मौत हो गई.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा: पूर्व विधायक के घर भी गैस सिलेंडर की ‘सेंधमारी’! खंदौली में एजेंसी का खेल—बुकिंग के 40 मिनट में कागजों पर कर दी डिलीवरी, सिलेंडर का पता नहीं - March 14, 2026
- आगरा: पूर्व विधायक के घर भी गैस सिलेंडर की ‘सेंधमारी’! खंदौली में एजेंसी का खेल—बुकिंग के 40 मिनट में कागजों पर कर दी डिलीवरी, सिलेंडर का पता नहीं - March 14, 2026
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026