जम्मू और कश्मीर के सुंजवान क्षेत्र अंतर्गत भटिंडी में शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ के दौरान अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं. एक जवान शहीद हुआ है. ख़बर लिखे जाने तक इस मुठभेड़ में चार जवान जख़्मी हैं.
फ़िलहाल भटिंडी के रिहाइशी इलाक़े में ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाक़े की घेराबंदी कर रखी है.
पुलिस के मुताबिक़ आतंकियों के भटिंडी इलाक़े के ही किसी मकान में छिपे होने की आशंका है, जिसके चलते सुरक्षाबल एहतियात बरत रहे हैं.
मुठभेड़ की यह घटना इसलिए अहम हो जाती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर का दौरा करने वाले हैं.
जम्मू में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि “भटिंडी इलाक़े में शुक्रवार सुबह चार बजे के आसपास मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब पुलिस के विशेष अभियान समूह और सीआरपीएफ ने इलाक़े में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया.”
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया है और चार अन्य घायल हैं. मुठभेड़ अब भी जारी है.
प्रधानमंत्री के दौरे की वजह से जम्मू और सांबा ज़िलों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. भटिंडी से सटे सुंजवान आर्मी कैंप पर 10 फ़रवरी 2018 को भी आतंकवादियों ने हमला किया था.
-एजेंसियां
- आगरा में चल रहे पंचम गणेश महोत्सव का 11वां दिन: रानी रंग की पोशाक और स्वर्ण मुकुट से सजे भगवान श्री वरद वल्लभा महागणपति - September 24, 2026
- डायरिया के प्रति जागरूकता की अलख जगाएंगे दवा विक्रेता: आगरा में ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत कार्यशाला में लिया गया बड़ा संकल्प - September 24, 2026
- फिरोजाबाद के जसराना में रिहायशी इलाके के पास दिखा 7 फुट लंबा मगरमच्छ: वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - September 24, 2026