नोएडा। आज सुबह आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर थाना दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर 8 किमी के बोर्ड के पास कैंटर ने दो कार इनोवा हाय क्रास व टोयटा केमरी को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें आठ लोग घायल हो गए, जिसमें से जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी पुत्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी का उपचार के दौरान निधन हो गया।
भक्ति धाम मनगढ़ कुंडा व प्रेम मंदिर वृंदावन के संस्थापक जगद्गुरू कृपालु जी महाराज जी की तीनों बेटियां सिंगापुर की फ्लाइट पकड़ने के लिए आज सुबह वृंदावन से यमुना एक्सप्रेस से होते हुए दिल्ली जा रहीं थीं। रास्ते में भयानक एक्सीडेंट हो गया। तीनों बेटियां सिंगापुर जाने के लिए निकली थी और उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट जाना था। उनकी कार और साथ ही एक और कार में डंपर ने टक्कर मार दी। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
हादसे में कृपालु महाराज की बड़ी बेटी 65 साल की डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन हो गया। जबकि दो छोटी बेटियों डॉ. श्यामा त्रिपाठी व डॉ. कृष्णा त्रिपाठी की हालत गंभीर बताई जाती जा रही है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायलों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया। घायल व उनके साथी एक समूह में वृंदावन की यात्रा करके वृंदावन से दिल्ली जा रहे थे। घायलों में हंसा पटेल व कंचन पटेल निवासीगण कुंडा प्रतापगढ़, गरिमा गुप्ता निवासी दिल्ली, संजय मलिक व दीपक भरेजा निवासी द्वारिका दिल्ली, कृपालु महाराज की दोनों बेटियां श्यामा त्रिपाठी निवासी सेक्टर 10 द्वाराका नई दिल्ली और कृष्ण त्रिपाठी निवासी सेक्टर 10 नई दिल्ली शामिल हैं।
डॉ. विशाखा त्रिपाठी, जो वृन्दावन के प्रेम मंदिर और प्रतापगढ़ के मनगढ़ भक्ति धाम की अध्यक्ष थीं, अपनी बहनों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थीं, ताकि वे सिंगापुर के लिए अपनी फ्लाइट पकड़ सकें। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ जब कैंटर ने इनकी कारों को टक्कर मार दी।
घायलों का इलाज जारी
हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस सेवा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. कृष्ण और डॉ. श्याम की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि अन्य घायल व्यक्तियों का इलाज भी चल रहा है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
परिवार और श्रद्धालुओं के बीच शोक की लहर
जगतगुरु कृपालु महाराज की बेटी की मौत से उनके समर्थकों और परिवार में गहरा शोक है। श्रद्धालुओं ने सोशल मीडिया पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
इस घटना ने सड़क सुरक्षा के मामले में गंभीर सवाल खड़े किए हैं, और आने वाले समय में प्रशासन से सड़क सुरक्षा के उपायों को और सख्त करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों से मनाई वर्षगांठ - July 15, 2026
- एटा: 9 फीट लंबा मगरमच्छ पहुँचा गाँव की गलियों में, दहशत के बीच वाइल्डलाइफ़ SOS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - July 15, 2026
- आगरा में युवक को रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - July 15, 2026