अनिल कपूर पिछले पांच दिन से आगरा में हैं। इस दौरान जयपुर हाउस में ज्वाला टाकीज के ग्राउंड पर बनाए गए गांव के सेट पर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। कई दिन आगरा में प्रवास करने के बाद वे आज पूर्वाह्न में 11 बजे ताजमहल का दीदार करने पहुंच गए।
इस दौरान ताजमहल में मौजूद पर्यटक, खासकर देशी पर्यटक अपने चहेते अभिनेता को ताजमहल में देखकर उन्हें देखने के लिए जुट गए। अनिल कपूर कड़े सुरक्षा घेरे में थे। हर पर्यटक चाह रहा था कि अभिनेता के साथ सेल्फी ले ले, लेकिन सुरक्षाकर्मी किसी को उनके पास नहीं फटकने दे रहे थे।
सुरक्षा घेर में ही अभिनेता ने ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान वे ताज की खूबसूरती में खो से गए। चर्चा यह भी है कि सूबेदार फिल्म की शूटिंग ताजमहल में भी होनी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अनिल कपूर क्या शूटिंग के लिए ताजमहल पहुंचे हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026