उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राज्य की बीजेपी सरकार मायावती की सुरक्षा को लेकर संकल्पित है.
मायावती ने आज सोशल मीडिया पर की पोस्ट में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय के करीब फ्लाई ओवर बनाने को लेकर समाजवादी पार्टी को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस पुल की वजह से उनकी सुरक्षा ख़तरे में है.
केशव मौर्य ने कहा, “सुरक्षा के ख़तरे से जुड़ी फ्लाई ओवर बनाने की जो शिकायत है, वो समाजवादी पार्टी सरकार के समय बनाया गया.”
उन्होंने मायावती की सुरक्षा का ध्यान रखने की बात की.
केशव मौर्य ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार है. बहन जी सहित प्रदेश के हर नागरिक की सुरक्षा के प्रति सरकार कृत संकल्प है.”
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026