Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा की नौ विधासभा सीटों पर मतदान जारी है। कहीं कम तो कहीं अधिक। कोहरे में भी मतदान किया है लोगों ने। 11 बजे के बाद कोहरा की धुँध छँट गई है। इससे पहले मतदान को तस्वीरों में दिखा रहे हैं। आगरा से मध्य प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा की सीमाएं सील कर दी गई हैं। वाहनों की जांच हो रही है। सुबह 11:00 बजे तक करीब 13% मतदान

चुनाव आयोग ने मतदान की गोपनीयता को देखते हुए मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल द्वारा किसी भी तरह का फोटो और वीडियो बनाने को लेकर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बाद भी एत्मादपुर में पोलिंग एजेंट ने मतदान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बूथ एजेंट के खिलाफ गोपनीयता भंग करने और चुनाव में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है।

सुबह 11:00 बजे तक करीब 13% मतदान हुआ। शहर से लेकर देहात तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलग-अलग मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। सुबह 7:00 बजे प्रारंभ हुए मतदान में युवा और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं में बेहद क्रेज देखने को मिला। ईवीएम मशीन में खराबी की वजह से कई मतदान केंद्रों पर घंटों तक मतदान बाधित भी रहा। कुछ मतदान केंद्रों पर बेबी पेट में खराबी आने की वजह से भी मतदान बाधित हुआ।

फतेहपुर सीकरी विधानसभा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डाबर बूथ संख्या 7 पर ईवीएम मशीन 15 वोट पड़ने के बाद खराब हुई। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दूसरी ईवीएम से मतदान शुरू कराया। कुछ देर तक बंद रहा मतदान। बाह से विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने नौगाव पोलिंग बूथ पर मतदान किया। बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा ने भी डाला वोट।

सुबह 11 बजे तक यह रहा मतदान प्रतिशत
एत्मादपुर .29
छावनी ..18
दक्षिण ….17
उत्तर ग्रामीण…18.4
फतेहपुर सीकरी …21
खेरागढ़ ..19.2
फतेहाबाद. 17.8
बाह… 23.7


- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026