इंदौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका देते हुए इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया. नामांकन वापस लेने के बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए. इससे पहले सूरत में कांग्रेस को इसी तरह का एक झटका लगा था.
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया. नामांकन वापस लेने के बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए. इसके साथ ही इंदौर लोकसभा क्षेत्र से अब कांग्रेस मैदान में नहीं है.
बताया जा रहा है कि अक्षय बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला के साथ नामांकन फॉर्म वापस लेने गए थे. नामांकन वापस लेने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति चम जी का पीएम मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी में स्वागत है.
– एजेंसी
- डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी - October 13, 2026
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026