अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ बड़े पर्दे पर जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तापसी पन्नू, फरदीन खान, वाणी कपूर, एमी विर्क और प्रज्ञा जयसवाल मुख्य भूमिका में हैं।
6 सितंबर को रिलीज हो रही है ‘खेल खेल में’
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के बाद अब अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग मूवी के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘खेल खेल में 6 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है।
फिल्म ‘खेल खेल में’ के बारे में
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी 3 कपल की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमेगी। एक सूत्र के मुताबिक, “यह एक सिचुएशन कॉमेडी है और धीरे-धीरे इस फिल्म की कहानी के बारे में खुलासा होगा, जिसके बाद 6 सितंबर को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।”
-एजेंसी
- पीतांबर और स्वर्णाभूषणों में सजे महागणपति: आगरा के छलेसर रोड स्थित मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के चौथे दिन हुए दिव्य दर्शन - September 17, 2026
- रामनाम में डूबी ताजनगरी: मोरारी बापू ने समझाई ‘मानस ऋषि पंचमी’ की महिमा, बोले— “भोजन कम करो और भजन ज्यादा करो” - September 17, 2026
- Agra News: भारतीय मजदूर संघ ने विश्वकर्मा जयंती को मनाया ‘राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’, श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों पर दिया गया जोर - September 17, 2026