Agra, uttar pradesh, India. चांद को देखकर अपने सुहाग की लंबी उम्र का व्रत तोड़ने वाली सुहागिनों के लिए एक अच्छी खबर मौसम ने दी है। बादल न होने से चंद्रमा अपने समय पर निकल सकता है। आगरा सहित पूरे देश में चांद का दीदार होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
आगरा और आसपास के जिलों में चांद के दीदार का समय
आगरा में चंद्रमा गुरुवार को 8 बजकर 10 मिनट पर निकल सकता है। वहीं फिरोजाबाद में लगभग यही समय रहेगा। आगरा में सबसे पहले चांद का दीदार होगा। सबसे आखिर में कासगंज जनपद में चांद दिखेगा।
आगरा और आसपास के जिलों में चांद के दीदार का समय
आगरा में चंद्रमा गुरुवार को 8 बजकर 10 मिनट पर निकल सकता है। वहीं फिरोजाबाद में लगभग यही समय रहेगा। आगरा में सबसे पहले चांद का दीदार होगा। सबसे आखिर में कासगंज जनपद में चांद दिखेगा।
एटा- कासगंज
एटा शहर के रेवाड़ी मोहल्ला निवासी शास्त्री लोकेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पंचांग अनुसार एटा- कासगंज में चंद्रोदय रात 8 बजकर 32 मिनट से आरंभ होगा।
मथुरा
मथुरा में चांद रात 8.10 बजे निकलेगा।
मैनपुरी
मैनपुरी जिले में चांद निकलने का समय रात 8:16 बजे का होगा।
एटा और कासगंज जनपद में सबसे बाद में चांद दिखेगा। सबसे पहले आगरा में इसके साथ ही फिरोजाबाद और मथुरा में चांद देखने को मिलेगा।
करवाचौथ पूजन का समय
पंडित चंद्रेश कौशिक ने बताया कि करवाचौथ पूजन का शुभ समय शाम 6. 01 बजे से 7.15 बजे तक है। इसके अलावा शाम 4.08 बजे से 5.50 बजे तक का समय भी पूजा के लिए उपर्युक्त है। चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर को रात 1.59 बजे लगकर 14 अक्टूबर को सुबह 3. 08 बजे तक रहेगी।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- फरवरी की ठंडी शुरुआत: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन लगातार बारिश के आसार, कोहरे और ठंड का डबल अटैक - January 29, 2026
- दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्विवाह के बाद भी विधवा को मिलेगी पारिवारिक पेंशन, माता-पिता का दावा खारिज - January 29, 2026
- आगरा की पॉश सोसाइटी में हड़कंप, ‘रंगजी हाइट्स’ की पार्किंग में खड़ी कार बनी आग का गोला - January 29, 2026