पाकिस्तान क्रिकेट के कई सीनियर और पूर्व खिलाड़ी आए दिन बोर्ड के प्रशासनिक ढांचे को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भी हाल ही में दिए एक टीवी इंटरव्यू में पीसीबी और इमरान खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट की दुर्दशा कर दी है। अकमल का मानना है कि डिपार्टमेंटल क्रिकेट को समाप्त करना पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे खराब फैसलों में से एक है।
अकमल ने अपने इंटरव्यू में कहा, ‘पीसीबी और इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ ऐसे प्रयोग किए जिसकी कोई जरूरत नहीं थी। उनके प्रयोग के कारण पाकिस्तान क्रिकेट की हालत खराब स्थिति में पहुंच गई है जिससे की बहुत नुकसान हुआ है। खास तौर से प्रतिभाशाली क्रिकेटरों पर इसका असर पड़ा है।’
वहीं अकमल ने मौजूदा पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम की योग्यता पर भी सवाल उठाए। उनका मानना है कि बेशक पाकिस्तानी बेहतर प्रदर्शन कर रही है लेकिन बाबर आजम को एक नेतृत्वकर्ता के तौर आंकना अभी जल्दबाजी होगा। टीम के लिए वह जरूर अच्छा कर रहे हैं लेकिन मैच जिताने वाले खिलाड़ियों की टीम में अभी कमी है।
उन्होंने कहा, ‘ऐसा कहना बहुत जल्दबाजी हो जाएगा कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम बहुत अच्छा कर रही है। बाबर अभी बहुत युवा है और उन्हें कप्तानी किए हुए अभी सिर्फ एक ही साल हुआ है। उनके सामने अभी मुश्किल चुनौती आना बाकी है।’
बता दें कि कामरान अकमल पाकिस्तान के लिए 53 टेस्ट, 157 वनडे और 58 टी20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने पाकिस्तान के लिए 2648 रन बना चुके हैं जबकि वनडे में उन्होंने 3236 रन बनाए हैं। वहीं टी20 में उनके नाम 987 रन दर्ज है। वह आखिरी बार पाकिस्तान के लिए 2017 में मैदान पर उतरे थे।
-एजेंसियां
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026