Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं आगरा मंडल के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया है। अब इसका नाम मनकामेश्वर मंदिर मेट्रो स्टेशन होगा।
केशव प्रसाद मौर्य जब मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण कर रहे थे, उसी समय पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक आगरा छावनी डॉक्टर जी एस धर्मेश ने भूमिगत रेलवे स्टेशन जामा मस्जिद का नाम बदलकर मनकामेश्वर मंदिर मेट्रो रेलवे स्टेशन करने का सुझाव दिया। उप मुख्यमंत्री ने तुरंत जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल कर मनकामेश्वर मंदिर करने का मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आदेश दिया। मेट्रो अधिकारियों ने तुरंत स्वीकारोक्ति प्रदान की।
डॉक्टर धर्मेश के इस सुझाव का केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने समर्थन किया।
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026