निर्माण क्षेत्र की कंपनी L&T को बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए एक बड़ा ठेका मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को यह परियोजना नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) से मिली है।
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के रेलवे व्यवसाय को एनएचएसआरसीएल से एक ठेका मिला है। इसमें मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना के लिए 116 किलोमीटर के मार्ग पर हाई-स्पीड गिट्टी रहित ट्रैक कार्यों का निर्माण करना है। इसे बुलेट ट्रेन परियोजना के नाम से भी जाना जाता है।’’
कंपनी ने बताया कि यह अनुबंध 2,500-5,000 करोड़ रुपये का है।
इस प्रकार के ट्रैक पर रेलगाड़ी 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी। यह कंपनी भारत समेत अन्य देशों में इस तरह की कई परियोजनाओं पर काम कर रही है।
-एजेंसियां
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026