बालोतरा के धनसुख राय- प्रिंस राय दम्पति ने कल्पसूत्र मस्तक पर धरा
28 अगस्त को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाएंगे धूमधाम से
Agra, Uttar Pradesh, India. पर्यूषण पर्व के तहत हीर विजय सूरि उपाश्रय, श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर, रोशन मोहल्ला में श्री कल्पसूत्र जी का वाचन चल रहा है। चातुर्मास कर रहीं परम विदुषी जैन साध्वी वैराग्य निधि महाराज ने कहा कि कल्पसूत्र का वाचन श्रीसंघ के कल्याण व उन्नति के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरलता सफलता की जननी है। इससे पूर्व बैंडबाजों के साथ कल्पसूत्र जी की शोभायात्रा निकाली गई।28 अगस्त को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कल्पसूत्र वह शास्त्र है जो हमें हमारे नैतिक, सामाजिक, धार्मिक व आध्यात्मिक कर्तव्यों का भान कराता है। हमारे जीवन का प्रथम कर्तव्य है कि हम ग्रंथिरहित होकर सरल बन जाएं। जैसे पुष्प अंदर व बाहर से कोमल होता है, वैसे ही मायारहित होकर अंदर व बाहर से हम समान हो जाएं।

इससे पूर्व कल्पसूत्र शोभायात्रा सुभाष बाजार से बैंडबाजों के साथ प्रारंभ होकर पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर रोशन मोहल्ला पहुंची। बालोतरा निवासी धनसुख राय- प्रिंस राय दम्पति कल्पसूत्र को मस्तक पर धारण किए हुए थे। तत्पश्चात हीर विजय सूरि उपाश्रय में कल्पसूत्र बोहराया गया। आज के एकासने के लाभार्थी राजकुमार, आयुष कुमार ललवानी थे। प्रभावना के लाभार्थी मिलापचंद, अजय कुमार चौरड़िया रहे।
जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया 28 अगस्त, 2022 को श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर, रोशन मोहल्ला में प्रातः 8.15 बजे से कल्पसूत्र वाचन के अंतर्गत महावीर जन्म कल्याणक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम पांच बजे तक चलेगा।
इस मौके पर विनय चंद लोढ़ा, उत्तमचंद चौरड़िया, वीरचंद गादिया, सुनील जैन, संजय दूगड़, ध्रुव जैन, सीए चिराग जैन, शैलेंद्र वरड़िया, केके कोठारी, राहुल वेद, प्रमोद, नितिन, आयुष, विकास ललवानी, कमल राय सुराना, संचित ललवानी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026