भारत में इसराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा है कि वो उम्मीद करते हैं भारत पश्चिमी एशिया में ईरान द्वारा अस्थिरता पैदा करने की कोशिश को रोकने में मदद करेगा. नाओर गिलोन ने भारत को इसराइल का दोस्त बताया.
नाओर गिलोन ने कहा, ”पश्चिम एशिया भारत के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि वहां लाखों भारतीय नागरिक काम कर रहे हैं. मुझे लगता है कि भारत ईरान को रोकने में अहम भूमिका निभाएगा. ईरान इस तरह का बर्ताव जारी नहीं रख सकता है.” इसराइल और ईरान के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है.
दमिश्क स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास पर एक अप्रैल को हमला हुआ था. इसमें ईरान के दो वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की मौत हो गई थी. ईरान ने इस हमले के लिए इसराइल को जिम्मेदार ठहराया है. इसराइल ने हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
ईरान ने शनिवार देर रात इसराइल पर 200 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन दागे. ईरान ने वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की जवाबी कार्रवाई बताया.
इसराइल ने हालांकि ईरान की ओर से दागे गए सभी ड्रोन और मिसाइल मार गिराने का दावा किया.
-एजेंसी
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026