डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर में इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पैरामेडिकल साइंसेज में लू से बचाव पर व्याख्यान
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर में इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पैरामेडिकल साइंसेज में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। अतिथि व्याख्यान का विषय “लू से बचाव में आयुर्वेद का महत्व” था। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विद्याधर, (सह-आचार्य) नेमिनाथ मेडिकल कॉलेज, आगरा ने लू लगने के लक्षण और बचाव के घरेलू एवं आयुर्वेदिक उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने ठंडी तासीर वाली चीजें जैसे खीरा, तरबूज, सत्तू, पुदीना, ऑवला व अन्य चीजों का सेवन करने को बताया, जिससे शरीर को अन्दर से ठंडा रखा जा सकता है। इन चीजों को एक दिन नहीं बल्कि नियमित रूप से पूरी गर्मी में सेवन करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि लगातार बेल के शरबत के सेवन से भी लू से बचा जा सकता है।
इस आयोजन में संस्थान अध्यक्ष प्रो. ब्रिजेश कुमार तिवारी, फार्मेसी विभाग के शिक्षकगण डॉ. रवि शेखर शर्मा, डॉ. मनोज यादव, डॉ. विजय यादव, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. स्वेतलाना, अरिंजय जैन, डॉ. केसर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने किया। धन्यवाद डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने दिया।
- सिल्कयारा टनल का जादुई रेस्क्यू अब बड़े पर्दे पर: आमिर खान और कबीर खान ला रहे हैं ऐतिहासिक फिल्म ‘सिल्कयारा 41’ - July 12, 2026
- 24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की पहली झलक: भव्य ट्रेलर रिलीज की तारीख हुई घोषित, वैश्विक मंच पर सजने को तैयार भारतीय महागाथा - July 12, 2026
- कान्स फिल्म फेस्टिवल से लौटीं अभिनेत्री सेज़ल शर्मा: साझा किए रेड कार्पेट के यादगार पल, कहा- यह अनुभव बदल देगा मेरा नजरिया - July 12, 2026