ईरान की सरकार ने भारत के नागरिकों के लिए कुछ विशेष परिस्थितियों में वीज़ा की अनिवार्यता को ख़त्म कर दिया है. नए नियम 4 फ़रवरी से मान्य हैं.
इस संबंध में ईरान ने जो शर्तें बताई हैं वे ये हैं:
सामान्य पासपोर्ट के साथ कोई भी भारतीय हर छह महीने के अंतराल पर बिना वीज़ा के अधिकतम 15 दिनों के लिए ईरान जा सकता है. हालांकि, ये 15 दिनों की समयावधि आगे नहीं बढ़ेगी.
बिना वीज़ा के सिर्फ़ वे ही भारतीय ईरान जा सकते हैं, जो यहाँ घूमने के मकसद से पहुंचेंगे.
अगर कोई भारतीय लंबे समय के लिए ईरान में रहना चाहता है या फिर छह महीने के अंदर कई बार इस मुल्क़ का दौरा करना चाहता है या फिर उसे किसी अन्य तरह के वीज़ा की ज़रूरत है, तो वे भारत में ईरानी दूतावास से ज़रूरी वीज़ा हासिल कर सकते हैं.
वीज़ा की अनिवार्यता ख़त्म करने का ये नियम सिर्फ़ उन भारतीयों के लिए है जो हवाई मार्ग से ईरान की सीमा में प्रवेश करेंगे.
-एजेंसी
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026