पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की ओर इमरान ख़ान के लॉन्ग मार्च को मंज़ूरी देने के बाद सोमवार देर रात पंजाब प्रांत के अलग-अलग शहरों में PTI कार्यकर्ताओं के घरों पर पुलिस ने छापेमारी की.
इमरान ख़ान की सरकार में मंत्री रह चुके हम्द इज़हार, फ़वाद चौधरी और शेख राशिद के घरों के बाहर भी बीती रात पुलिस की एक टुकड़ी मौजूद दिखी.
इसके अलावा राजा बशारत, उस्मान डार, मियां असलम इक़बाल, फयाज़-उल-हसन चौहान, फ़िरदौस राय, रशीदा खानम, यासिर गिलानी और अन्य पीटीआई नेताओं ने भी दावा किया है कि पुलिस ने उन्हें परेशान किया है.
इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई के प्रवक्ता फ़वाद चौधरी ने कहा है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ अलग-अलग शहरों में अभियान चलाए गए हैं. फ़ैसलाबाद, लाहौर, मुल्तान, सियालकोट और झेलम सहित अन्य शहरों में कार्यकर्ताओं और नेताओं पर छापेमारी की खबरे हैं.
छापेमारी पर इमरान ख़ान ने कहा, “इस्लामाबाद और पंजाब में पीटीआई कार्यकर्ताओं और नेताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई ने पीएमएल-एन की असल प्रवृत्ति ज़ाहिर कर दी है. ये कार्रवाई करने वालों पर गंभीर सवाल खड़े करता है.”
-एजेंसियां
- MLC चुनाव से पहले सत्ताधारी दल में खुली बगावत: बीजेपी एमएलसी के तीखे तेवर, कहा— “लोकतंत्र में शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं” - October 21, 2026
- ”अब अपराधियों को पता है उनका आखिरी ठिकाना कहां है”: पुलिस स्मृति दिवस पर विपक्ष और माफियाओं पर बरसे सीएम योगी - October 21, 2026
- पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात: सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और PPS अधिकारियों के भत्तों में बंपर बढ़ोतरी - October 21, 2026