बदायूं। बदायूं लोकसभा सीट पर मतदान से पहले रविवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि थानेदार चुनाव को प्रभावित करने के लिए सपा समर्थकों के घरों पर छापेमारी की जा रही है।
इसके अलावा कई के घरों में पुलिस ने तोड़फोड़ की है। यहां तक 40 कार्यकर्ताओं को बेवजह थाने उठाकर ले गई। जब जानकारी करने के लिए कॉल की गई तो थानेदारों के सीयूजी नंबर बंद थे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों, प्रत्याशी का एसओ कॉल नहीं उठाएंगे तो क्या होगा? रात दो बजे एसएसपी (SSP) की कॉल रिसीव हुई।
बदायूं लोकसभा सीट पर मतदान से पहले शिवपाल यादव का यूपी पुलिस का बड़ा आरोप,थानाध्यक्ष सपा समर्थकों के घर पर लगातार दे रहे हैं दबिश pic.twitter.com/J2zcCVjaw4
— santosh singh (@SantoshGaharwar) May 5, 2024
सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम मनोज कुमार से मिलकर यह शिकायत की है। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में पूरी जानकारी दी। शिवपाल ने कहा कि जिले में पुलिस, सरकार के दबाव में काम कर रही है। यही वजह है कि शहर कोतवाली, थाना मूसाझाग, बिनावर, कुंवरगांव, रजपुरा, सहसवान, वजीरगंज के थानाध्यक्ष लगातार सपा समर्थकों के घर दबिश दे रहे हैं।
सपा नेता ने पुलिस पर लोगों को धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस कह रही है कि वे बूथ पर नहीं जाओंगे, वोट नहीं डालोगे, एजेंट नहीं बनोगे। यहां तक कि मूसाझाग थाना क्षेत्र में 31 लोगों का धारा 151 में चालान तक कर दिया गया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पहले भी शिकायत की गई है। दिल्ली और लखनऊ में सपा का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेगा। कोई हल नहीं निकलेगा तो आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।
सियासी वार भी किया
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार के दबाव में यह काम हो रहा है, क्योंकि भाजपा का जनाधार खिसक चुका है। भाजपा साफ होने जा रही है। हम गड़बड़ी नहीं होंने देंगे। परेशानी जरूर होगी, थाने जाना पड़ा तो जाएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पर कहा कि आएंगे चले जाएंगे। अपने प्रदेशों में कुछ कर नहीं पा रहे हैं। कोई इनकी सुन नहीं रहा है। कहा कि इनकी सब बड़ी-बड़ी बैठकें फ्लॉप हो रही हैं।
-एजेंसी
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026
- जनता की पुरजोर मांग पर सांसद नवीन जैन की पहल, आगरा में सीसी सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत - September 14, 2026
- राम कथा के लिए आगरा पहुंचे मोरारी बापू, बैंड-बाजों और पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत - September 14, 2026