₹12,500 करोड़ का आईपीओ 25 जून, 2025 खुलेगा
मुंबई (अनिल बेदाग) : एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का इक्विटी शेयरों का आईपीओ 25 जून, 2025 को खुलेगा।
एंकर इनवेस्टर के लिए बिडिंग 24 जून, 2025 को होगी, और ऑफर 27 जून, 2025 को बंद होगा। निवेशक कम से कम 20 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 20 के गुणकों में बिड कर सकते हैं। ऑफर का प्राइस बैंड ₹700 से ₹740 प्रति शेयर है।
कुल ऑफर साइज ₹12,500 करोड़ का है, जिसमें ₹2,500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹10,000 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। कंपनी फ्रेश इश्यू से मिले पैसे का इस्तेमाल अपने टियर-I कैपिटल बेस को मजबूत करने, भविष्य की कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, और अपने बिजनेस वर्टिकल्स जैसे एंटरप्राइज लेंडिंग, एसेट फाइनेंस, और कंज्यूमर फाइनेंस में लेंडिंग के लिए करेगी। इसके अलावा, ऑफर से जुड़े खर्चों को भी इस राशि से पूरा किया जाएगा। ऑफर फॉर सेल में एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ₹10,000 करोड़ तक के इक्विटी शेयर बेचेगा।
इक्विटी शेयर 19 जून, 2025 के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के जरिए ऑफर किए जाएंगे, जो रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, गुजरात, दादरा और नगर हवेली, अहमदाबाद में फाइल किया गया है। ये शेयर बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड पर लिस्ट होंगे, जिसमें एन एस ई डेजिग्नेटेड स्टॉक एक्सचेंज होगा।
-up18News
- आवास विकास सेक्टर-4बी के जैन मंदिर में 23 नवंबर को भव्य भजन संध्या, णमोकार महामंत्र और भक्तामर स्तोत्र से गूंजेगा परिसर - November 21, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शादी के दौरान आतिशबाजी से बवाल: मोहन गार्डन के स्वागत गेट में लगी आग, बरातियों व मेहमानों में मची अफरा-तफरी - November 21, 2026
- Agra News: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला, बचाने आई बहन को भी दौड़ाकर पीटा - November 21, 2026