dr parth sarthi sharma

आगरा महोत्सवः अंतिम दिन बम्पर सेल, महापौर ने किया समापन, सम्मान के साथ नम आँखों से विदाई, 2022 में फिर मिलने का वादा

BUSINESS NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा महोत्सव मिडनाइट बाजार में अगले वर्ष 2022 में फिर आने के वादे के और खट्टी-मीठी यादों के साथ भावुक होते स्टाल धारक। अंतिम दिन विशेष छूट और ऑफरों का शहरवासियों ने जमकर खरीदारी कर लाभ उठाया।  मेले में ग्राहकों के हुजूम से स्टालधारको के स्टॉक खाली होते नज़र आये।  ग्राहकों की संख्या अधिक होने से आगरा महोत्सव मिडनाइट बाजार में स्टाल लगा रहे दुकानदार भी बहुत खुश नज़र आये। स्टालधारकों व शिल्पकारों को मुख्य अतिथि महापौर नवीन जैन, विशिष्ट अतिथि डॉ. पार्थसारथी शर्मा, मनोज बघेल, शरद चौहान और आशीष पराशर ने सम्मानित कर महोत्सव का विधिवत समापन किया।

अंतिम दिन हुई बम्पर सेल

रावी ईवेंट्स के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस दस दिवसीय मेले में खरीदारी के साथ डॉ. अमी आधार निडर की स्मृति में साहित्यिक पवेलियन में शहर के साहित्यकारों की पुस्तकों की प्रदर्शनी और विभिन्न विषयो पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मिडनाइट बाजार में लगी दो सौ से अधिक स्टालधारक आगरा की जनता के व्यवहार व स्वभाव से अधिक खुश नज़र आये। मेले में पम्बर हुई सेल के लिए दुकानदारों ने मेले में आई जनता का आभार व्यक्त किया। मेला समन्वयक अमित यादव ने शासन, प्रशासन, संस्थाओं व मीडिया का धन्यवाद दिया।

महापौर नवीन जैन ने क्या कहा

महापौर नवीन जैन ने कहा कि कुटीर और लघु उद्योग भारत के विकास की रीढ़ की हड्डी है। ऐसे आयोजन निश्चित ही लघु और कुटीर उद्योगों को जीवात कर मजबूती प्रदान करते हैं। लोकल फ़ॉर वोकल के प्रधानमंत्री के संदेश को चरितार्थ होते हुए यहां देखा जा सकता है। ऐसे आयोजन शहर में आयोजित होते रहने चाहिए।  उन्होंने मनीष अग्रवाल का आभार जताया। नगर निगम की स्टाल के माध्यम से निगम के सेवा कार्यो व सेवा प्रकल्पओं को नगर की जनता को बताया गया। रावी ईवेंट्स की ओर से अमित सूरी, सचिन शर्मा, दिलीप कुमार, सूरज कुमार, विनय सिन्हा, कुलदीप भदौरिया और अश्वनी वर्मा ने मेले की व्यवस्था संभाली।

अंतिम दिन जमकर हुई खरीदारी, पार्किंग भी हुई फुल

आगरा महोत्सव मिडनाइट बाजार में अंतिम दिन और रविवार होने पर दोपहर से ही ग्राहकों की भीड़ इतनी अधिक देखने को मिली की पार्किंग भी शाम पांच बजे तक फुल हो गयी | ग्राहकों की अधिकता से खुश स्टालधारकों ने आगरा की जनता से मिले इतने प्यार के लिए धन्यवाद दिया |

सर्वश्रेष्ठ स्टॉल धारकों के साथ हुआ इनका सम्मान

सामर्थ्वान संस्था के संस्थापक पंडित मनीष शर्मा, बेस्ट क्रॉकरी से अलीगढ़ के रेहान, एक्स सर्विसमेन सिक्यूरटी संगठन से धर्मेंद्र शर्मा, साहित्यिक पवेलियन समन्वयक के लिए आदर्श नंदन गुप्त और डॉ. रजनीश त्यागी, कानपुर के शुभम गोल्डी मसाले से मनोज वर्मा, पीसी कोस्मा शॉपी लिमिटेड से प्रतीक गांगुली, मुंशी पन्ना मसाले से नितिन गोयल, प्रकृति पिक्चर्स से अमित शिवहरे, बिग पेजेस से विमल कुमार, एलाइन एड से मयंक अग्रवाल, गोदरेज सिक्यूरटी सॉलूशन से कुनाल अग्रवाल, आगरा फॉर्म्स से पुलिकत वादवा, द डिवाइन आर्ट से उदय केसवानी, मंगल एंटरप्राइजेस से मुकुंद मंगल, माँ केडी एण्ड संस से निधि गुप्ता, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से ममता धवन और दर्शना बहन, ओम साईं एम्यूजमेंट से कुलदीप भदौरिया और संजय गुप्ता, फेना डिटरजेंट से संदीप, माँ चामुंडा से मनीष का सम्मान किया गया।

Dr. Bhanu Pratap Singh