Agra, Uttar pradesh, India. नटरांजलि थिएटर आर्ट्स द्वारा आयोजित छठवां अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव 21 से 25 फ़रवरी 2021 तक कारगिल पेट्रोल पंप, सिकंदरा स्थित ‘रतन हीरा रिसोर्ट एंड गार्डन’ में आयोजित किया जायेगा। इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के चयनित कलाकारों को ही निमंत्रण भेज कर आमंत्रित किया जाएगा। ताजनगरी व आसपास के शहरों के कलाकारों को ऑडीशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। आयोजन स्थल पर कोविड जागरूकता के लिए दिये गये सभी निर्देशों का पालन किया जायेगा।

इसी संदर्भ में आज शहर के गणमान्य अतिथियों द्वारा श्री मनकामेश्वर मंदिर में महंत श्री योगेश पुरी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सभी कलाओं के देवता नटराज एवं श्री मनकामेश्वर महाराज की सपरिवार पूजा अर्चना की। विधिवत रोली-चावल कुमकुम हल्दी से पीत-पत्रिका पर सातिया बनाकर संयुक्त रूप से “पीत-पत्रिका का विमोचन” किया।

प्रथम निमंत्रण श्री गौरी गणेश को ‘पीत पत्रिका’ भेंट कर दिया गया- “विघ्न हरण मंगल करण,श्री गणपति महाराज। प्रथम निमंत्रण आपको,पूरण करिये काज।।” महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया कि इस पीत-पत्रिका को भारत के लगभग 22 राज्यों एवम् 11 अन्य देशों के कलाकारों को आमंत्रित करने के लिए भेजा जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों में शामिल हुए डॉ. राहुल राज, डॉ. आनंद टाइटलर, हेमंत भोजवानी, बंटी ग्रोवर, अमित खत्री। लालाराम तैनगुरिया, मिथलेश शाक्य, एस.के.बग्गा, टोनी फास्टर, डॉ. वीना कौशिक, आशीष लवानियां, प्रिया श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, सुदीप्तमा, खुशनव कृष्णा, जयेश चौहान भी अतिथियों में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने आभार व्यक्त किया।
- Πληρωμές Μπόνους Twin Casino και Εξυπηρέτηση Πελατών στην Ελλάδα - October 18, 2026
- Herospin Casino – Safe Regulated and Adored in Australia - October 17, 2026
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026