अयोध्या । देश मे पहली बार यूपी सरकार की पहल पर अयोध्या में रामलला दर्शन के साथ ही हेलीकॉप्टर से अयोध्या को आसमान से निहारने की सुविधा से श्रद्धालुओं में हर्ष की लहर व्याप्त है। केवल तीन हजार रुपये में अयोध्या दर्शन की यह अनूठी सुविधा काफी चर्चा में है।
राम नवमी के मौके पर श्रद्धालु सरयू तट रामकथा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर पर बैठकर पूरे अयोध्या का भ्रमण करेंगे। इससे कम समय में अयोध्या के हर मठ मंदिरों के दर्शन होंगे। इसके अलावा अयोध्या में चल रही विकास की योजनाओं को भी बारीकियों से जान सकेंगे। इसके लिए हेलीकॉप्टर में प्रत्येक व्यक्ति का किराया 3 हजार रुपये लगेगा।
जिलाधिकारी अयोध्या नीतीश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, राम नवमी के अवसर पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अयोध्या धाम के हवाई दर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए सरयू अतिथि ग्रह पर श्रद्धालुओं के लिए टिकट काउंटर उपलब्ध है, जहां से श्रद्धालु टिकट ले सकते हैं। हवाई सुविधा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी जिसमें श्रद्धालु अयोध्या से हवाई दर्शन कर सकेंगे।
हवाई सुविधा के बारे में यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि यूपी में योगी सरकार की यह पहल बहुत सराहनीय है। पर्यटक कम समय में ही पूरी अयोध्या का भ्रमण कर सकेंगे।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या की तकदीर ही नहीं तस्वीर भी बदल गई है। जहां भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है वहीं, मंदिर निर्माण के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में भी काफी बढो़तरी हुई है। यहां श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर हैं।
शायद यही वजह है कि अब जैसे-जैसे मंदिर आकार ले रहा है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधा भी मुहैया हो रही हैं। इन दिनों रामलला अस्थायी मंदिर में विराजमान हैं और लाखों राम भक्त प्रतिदिन यहां पहुंचकर अपने आराध्य के दर्शन लाभ ले रहे हैं। अब अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओ को हेलीकॉप्टर से अपने आराध्य के दर्शन करने को लेकर भी काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026