नई दिल्ली : नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का झटका लगा है। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 111 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की परिचालन लागत बढ़ना तय माना जा रहा है।
कीमतों में इजाफे के बाद दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1691.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1580.50 रुपये था। कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 1795 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 1684 रुपये थी। वहीं मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर अब 1642.50 रुपये का हो गया है, जो पहले 1531 रुपये में उपलब्ध था।
हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए रसोई गैस की दरें यथावत रखी गई हैं। देश के अधिकांश शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 850 रुपये से 960 रुपये के बीच बनी हुई हैं।
वर्तमान दरों के अनुसार, दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये, वाराणसी में 916.50 रुपये और पटना में 951 रुपये में उपलब्ध है। उद्योग जगत का मानना है कि कमर्शियल गैस की बढ़ी कीमतों का असर आने वाले दिनों में खाद्य सेवाओं और होटल-रेस्टोरेंट के मेन्यू दामों पर भी दिख सकता है।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026