भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन की सुबह भारतीय पारी 477 रन पर सिमट गई.
भारतीय टीम ने शनिवार को कल के आठ विकेट पर 473 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन दोनों विकेट 25 गेंदों के भीतर आउट हो गए. इस दौरान टीम अपने कल के स्कोर में केवल चार रन ही जोड़ सकी. इस तरह पहली पारी में भारतीय टीम की कुल बढ़त 259 रन की हो गई है.
वैसे दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत बेहतर नहीं रही और उसके दोनों ओपनर केवल 21 रन पर आउट हो गए.
आज के अब तक के खेल की सबसे बड़ी बात ये रही कि इंग्लैंड के महान तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने 700 टेस्ट विकेट ले लिए हैं.
उन्होंने 30 रन बनाकर खेल रहे कुलदीप यादव को फोक्स के हाथों कैच आउट कर यह उपलब्धि हासिल की.
पिछले 22 सालों से टेस्ट खेल रहे एंडरसन से आगे अब मुथैया मुरलीधरन हैं, जिनके नाम 800 टेस्ट विकेट हैं और फिर दूसरे नंबर पर शेन वॉर्न (708 विकेट) हैं.
वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले तेज़ गेंदबाज़ हैं.
-एजेंसी
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026