इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाज़ आर अश्विन की तारीफ़ की है. अश्विन धर्मशाला में अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे. भारत पांच मैचों की इस सिरीज़ में 3-1 से आगे है. इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो भी धर्मशाला में अपना 100वां मैच खेलेंगे.
भारतीय कप्तान ने कहा, “किसी भी खिलाड़ी के लिए 100वां टेस्ट मैच खेलना बड़ी उपलब्धि है. वो हमारे लिए मैच जिताने वाले रहे हैं. उन्होंने जो हमारे लिए किया है, उसके लिए प्रशंसा काफी नहीं है. पिछले पांच-सात साल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. उनके जैसा खिलाड़ी मिलना रेयर है.”
टेस्ट में अश्विन के नाम 507 विकेट हैं. अनिल कुंबले के बाद 500 से ज़्यादा विकेट लेने वाले वो दूसरे खिलाड़ी हैं.
अश्विन के अलावा रोहित शर्मा ने रजत पाटीदार की भी तारीफ़ की.
पाटीदार अपने साथ डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की तरह इस सिरीज़ में अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं.
कप्तान ने कहा, “रजत पाटीदार में काफी क्षमताएं हैं. मुझे वो पसंद हैं. मैं उन्हें टैलेंटेड खिलाड़ी के रूप में देखता हूं. हमें उन्हें कुछ समय देने की ज़रूरत है.”
-एजेंसी
- आगरा में भीषण सड़क हादसा: फतेहाबाद-बाह मार्ग पर कैंटर और कार की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत - July 21, 2026
- भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी का 125वां स्थापना वर्ष: मथुरा चौरासी से होगा ‘तीर्थ सुरक्षा महामहोत्सव’ का आगाज - July 21, 2026
- इनर व्हील क्लब की सेवा भावना: हेल्प आगरा को भेंट की 50 डायलाइजर किट, महिला चिकित्सकों का हुआ सम्मान - July 21, 2026