अरुणाचल में चीन की नापाक हरकतों के मद्देनजर तिब्बती धर्मगुरुओं ने एक बार फिर चीन के खिलाफ मोर्चा खोला है। उसी कड़ी में तवांग मठ की ओर से चीन को सख्त लहजे में चेताया गया है। तवांग मठ के भिक्षु लामा येशी खावो ने चीन को फटकार लगाते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री मोदी किसी को नहीं बख्शेंगे, हम इंडियन आर्मी का समर्थन करते हैं।’ खावो ने आगे कहा ‘चीन की सरकार हमेशा दूसरे देशों के इलाकों पर नजर रखती है, जो पूरी तरह से गलत है। उनकी नजर भारत की जमीन पर भी है। अगर वे दुनिया में शांति चाहते हैं तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।’
तवांग मठ के भिक्षु खावो ने कहा, ‘हमें पीएम मोदी की सरकार और भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है। सरकार और भारतीय सेना तवांग को सुरक्षित रखेगी। 1962 के युद्ध के दौरान भी इस मठ के भिक्षुओं ने भारतीय सेना की मदद की थी। चीनी सरकार का दावा गलत है कि तवांग उसका हिस्सा है, तवांग भारत का अंग है।’ इससे एक दिन पहले तिब्बत धर्मगुरु दलाई लामा ने भी चीन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि चीन लौटने का कोई मतलब नहीं है। मैं भारत को पसंद करता हूं, यह जगह मेरा स्थायी निवास है।
बीते 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के कुछ सैनिक जख्मी हो गए थे।इस मुद्दे पर लगातार विवाद जारी है। इस मसले पर देश की राजनीति भी गर्म है। संसद में इस मसले पर विपक्ष सरकार से जवाब मांग रही है। वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि कांग्रेस खुद इस मुद्दे पर चर्चा करने से भाग रही है। पिछले दो दिनों से संसद में जोरदार हंगामा चल रहा है। वहीं अब इस मसले पर तिब्बती धर्मगुरुओं की ओर से भी भारत का खुलकर समर्थन किया जा रहा है और चीन के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है।
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026