नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। शोक संतृप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना और घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
रविवार को एक्स पोस्ट पर राहुल गांधी ने लिखा कि ओडिशा सरकार से अपील है कि राहत कार्यों में तेजी लाए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वो इसमें हर संभव मदद करें।
उन्होंने कहा कि यह त्रासदी एक गंभीर चेतावनी है। ऐसे बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की गंभीरता से तैयारी और समीक्षा होनी चाहिए। जीवन की रक्षा सर्वोपरि है और इस जिम्मेदारी में कोई चूक स्वीकार्य नहीं है।
ओडिशा के पुरी में शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई । हादसे के समय श्रद्धालु श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ के दर्शन के लिए उमड़ पड़े थे। भीड़ अचानक इतनी अधिक बढ़ गई कि कुछ लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और भगदड़ मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक घायल हो गए।
-साभार सहित
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026