-आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बालिका विद्यालय का किया लोकार्पण
Mathura, Uttar Pradesh, India. चार दिवसीय प्रवास पर वृंदावन के केशवधाम में ठहरे आरएसएस के संघ सरसंचालक मोहन भागवत ने कहा है कि देश में रोजगारपरक शिक्षा नीति की आवश्यकता है। उन्होंने बुधवार को विद्या भारती द्वारा संचालित रामकली सरस्वती बालिका विद्यालय का लोकार्पण किया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए श्री भागवत ने वर्तमान शिक्षा नीति की वकालत की। उन्होंने कहा कि देश को ऐसी शिक्षा नीति की आवश्यकता है जो रोजगारपरक हो।

सुरक्षा के इंतजाम
उन्होंने कहा कि विद्याभारती द्वारा संचालित विद्यालयों में ऐसी शिक्षा प्रदान की जाती है, जहां भारतीय वैभव, संपन्नता, संस्कृति का दर्शन होता है। वहीं प्रशासन द्वारा आरएसएस प्रमुख की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
बैठक में क्या कहा
इससे पहले वृंदावन के केशव धाम में आयोजित बैठक में सर संघचालक ने स्वयंसेवकों से कहा कि शैक्षिक स्तर पर अभावों में जीवनयापन करने वाले वर्ग के बालकों की कोचिंग, पुस्तकें व शुल्क आदि के लिए समाज को अपना दायित्व मानकर सहयोग के लिए जागरूक कीजिए। उन्होंने कहा कि रोजगार की दृष्टि से पलायन कर लौटे बंधुओं को, जिससे परिवार का भरण-पोषण ठीक प्रकार से हो सके, ऐसी योजना बनाकर उनके लिए काम की योजना तथा प्रशिक्षण की महती व्यवस्था करने की भी आवश्यकता है।
- आगरा में यमुना आरती स्थल पर जागी आध्यात्मिक चेतना, कवियों के शब्द बने भक्ति की आरती - March 2, 2026
- जब बच्चों ने खुद टांगा अपना बैग: बैजंती देवी इंटर कॉलेज आगरा में ‘नौनिहाल महोत्सव’ बना आत्मनिर्भरता का उत्सव - February 24, 2026
- शंकराचार्य विवाद पर गौरीशंकर सिंह सिकरवार का ये आलेख आपने पढ़ा क्या - February 24, 2026