-मुठभेड़ में सरगना रावण सहित 9 बदमाश पकड़े, 9 जनवरी की रात को 20 लाख की लूट को अंजाम देने वाला अभिषेक दबोचा
Mathura, Uttar Pradesh, India. राजस्थान पुलिस की नात में दम करने वाले बिच्छू गैंग की मथुरा पुलिस ने कमर तोड़कर रख दी है। गैंग के सरगना सहित आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें 8 और 9 जनवरी की दरम्यानी रात को दौसा राजस्थान में 20 लाख की लूट को आंजाम देने वाला अभिषेक भी है।
पुलिस पर किया हमला
छाता, शेरगढ थाना पुलिस के साथ मिलकर मथुरा स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम ने बुधवार को रात्रि में करीब 2.30 बजे छाता क्षेत्र में बंद पड़ी शुगर मिल से नौ अभियुक्तों को चोरी व लूट के माल के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि छाता क्षेत्र में बंद पड़ी शुगर मिल में चोरी की मोटर साइकिलों को अन्य जगह स्थानान्तरित करने के इरादे से छुपे बदमाशों को पकड़ने के लिए जब पुलिस टीम शुगर मिल में बने खंडहर के पास पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया तब मोटर साइकिल पार्ट्स लूटे व छीने गये मोबाइल के गिरफ्तार कर लिया।
गैंग का सरगना है रावण
गैंग का सरगना सचिन उर्फ रावण पुत्र जसवन्त निवासी पैगोर लखन थाना कुम्हेर जिला भरतपुर राजस्थान है। वह भरतपुर क्षेत्र में बिच्छू गैंग के नाम से गिरोह बनाकर लूट और चोरी जैसी घटनाएँ करता है। गिरफ्तार बदमाश अभिषेक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना सदर जिला दौसा राजस्थान में आठ और नौ जनवरी की रात्रि को एक वाहन से 20 लाख रुपये की लूट की थी।
ये हैं बिच्छू गैंग के गिरफ्तार सदस्य
-सचिन उर्फ रावण पुत्र जसवन्त निवासी पैगोर लखन थाना कुम्हेर, जिला भरतुपर, राजस्थान
-देवेन्द्र उर्फ देव पुत्र हरिओम निवासी लखन पैगोर, थाना कुम्हेर, जनपद भरतपुर, राजस्थान
-निशुल कुमार उर्फ निशू पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी कुम्हा पैगोर, थाना कुम्हेर, जिला भरतपुर राजस्थान
-अभिषेक कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी अधैया कलां पैगोर थाना कुम्हेर जनपद भरतपुर राजस्थान
-अंकित पुत्र अशोक (जाट) निवासी गोपाल नगर थाना हाईवे जनपद मथुरा
-मोहम्मद असलम पुत्र हमीद निवासी गोपाल नगर थाना हाइवे जनपद मथुरा
-श्याम बाबू पुत्र फतह सिंह निवासी ग्राम बिरजापुर थाना हाईवे मथुरा
-मोहम्मद जाहिद पुत्र अली हुसैन निवासी डींग गेट नई बस्ती थाना गोवर्धन नगर मथुरा
-करतार सिंह पुत्र स्व. केरन सिंह निवासी बुध्द बिहार चन्दन वन कालौनी थाना हाईवे मथुरा
कब्जे से लूट, चोरी की 9 मोटर साइकिल बरामद
गैंग के सदस्यों ने पुलिस ने लूट और चोरी की नौ मोटर साइकिल बरामद की हैं जिनमें मोटर दो पल्सर, दो आर वन फाइव, एक आपच, एक सीडी डॉन, एक एच.एफ डीलक्स, दो हीरो कंपनी की मोटर साइकिल हैं। एक तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस, मोबाइल तथा मोटर साइकिल के पाट्स बरामद हुए हैं।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026