बाबा बागेश्वर ने राम का काम करने के लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को साधुवाद भी दिया है. राम के विरोधी भारत के पक्षधर नहीं है. हम राजनीति के समर्थक नहीं हैं, जो राम के हैं हम उनके हैं. उनके साथ-साथ प्रदीप मिश्रा ने कहा कि अयोध्या से सबको एकता का संदेश जा रहा है.
कथावाचक बाबा बागेश्वर ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा है कि भारत विश्व गुरु बनने की यात्रा प्रारंभ कर रहा है. पहली बार भारत में सामाजिक एकता हुई और देश नए आयाम और विकास की ओर है. राम का काम करने के लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को साधुवाद भी दिया है. राम के विरोधी भारत के पक्षधर नहीं है. हम राजनीति के समर्थक नहीं हैं, जो राम के हैं हम उनके हैं.
वहीं, कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की सराहना की है. भारत दीपावली से बड़ा त्योहार 22 जनवरी को मना रहा है. भारत अब विश्वगुरु बनने की यात्रा प्रारंभ कर रहा है. वहीं, प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि अवध की पवित्र भूमि पर जहां राम जी महाराज विराजमान हो रहे हैं, सबको एक ही संदेश दे रहे हैं वो है एकता में रहना आनंद में रहना.
– एजेंसी
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026