Vrindavan (Mathura), Uttar Pradesh, India. कोरोनावायरस महामारी के चलते ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन (Banke Bihari Mandir Vrindavan) के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सात महीने से बंद हैं। इस दौरान 17 और 18 अक्टूबर को मंदिर कुछ घंटों के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोला गया था। 19 अक्टूबर से फिर अनिश्चित काल के लिए बंद है। मंदिर खुलने के बाद कारोबारा पटरी पर लौटने की उम्मीद लगाये बैठे लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। मंदिर के पट खुलें तो पेट भरे।
बाजार खुला पर ग्राहक नहीं
बांकेबिहारी मंदिर के गेट पर मंदिर के कर्मचारी खड़े हो गए हैं। वहीं रेलिंग को बंद कर दिया है। मंदिर के बाहर दिल्ली और अन्य राज्यों से श्रद्धालु आ रहे हैं लेकिन बाहर से ही भगवान को प्रणाम करते हुए निकल जा रहे हैं। बांकेबिहारी मंदिर की गली में बाजार तो खुला है, लेकिन कोई ग्राहक नहीं है।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के नीचे धरना देते कारोबारी और साधुसंत।
धर्म रक्षा संघ ने शुरू किया धरना
श्रीबांकेबिहारी मंदिर खोलने के लिए व्यापारिक संगठनों ने गुरुवार से धरना शुरू कर दिया है। धर्म रक्षा संघ के बैनर तले शुरू धरने को अनिश्चितकालीन बताया जा रहा है। मथुरा के सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में मंदिर के बंद पट को आम भक्तों के लिए खुलवाने संबंधी याचिकाएं स्वीकार कर ली गईं, लेकिन इन पर सुनवाई चार नवंबर को होगी। हालांकि न्यायालय ने मंदिर प्रबंधक के उस आदेश को निरस्त करने से इनकार कर दिया, जिस पर मंदिर बंद कराया गया। इसके चलते श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट फिलहाल श्रद्धालु के लिए बंद रहेंगे।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से समस्या
बताया जाता है कि मंदिर खुलने के दौरान 17 अक्तूबर को हुई अव्यवस्था के संदर्भ में प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी है। इसमें उन्होंने अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार लोगों के बारे में भी बताया है। जिन शर्तों के साथ जिला प्रशासन ने मंदिर को खोले जाने की सहमति दी थी वह भी लोगों को खासकर कारोबारियों को परेशान कर रही हैं। इन शर्तों का अक्षरशः पालन करते हुए मंदिर खुलता भी है तो कारोबारी हालातों में खास बदलाव होने नहीं जा रहा है। लोग चाहते हैं कि मंदिर भी खुले और शर्तों भी शिथिल हों। श्रद्धा के सहारे कारोबार चलाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी रजिस्ट्रेशन की शर्त से है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से श्रद्धालुओं को दर्शन मिलते हैं तो चुनिंदा लोग ही आएंगे जिससे हालातों में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आने वाला।
मंदिर खुलने तक आंदोलन जारी रहेगा
वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के कारण ही स्थानीय व्यापार चलता है। मंदिर बंद के कारण दुकानों से ग्राहक नदारद हैं। व्यापार पर पड़ रहे बड़े असर के कारण ही व्यापारियों ने मंदिर को खोलने के लिए आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है। मंदिर के निकट व्यापारी धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि मंदिर खुलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026