भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध लगातार खराब होते दिख रहे हैं। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अपदस्थ होते ही दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण नजर आ रहे हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सुरक्षा को सख्त कर दिया है। बॉर्डर एरिया पर बीएसएफ की पैनी नजर है जिसके चलते बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की सरकार बौखला गई है।
भारत ने बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त को किया तलब
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने रविवार को भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया था और सीमा पर भारत की गतिविधियों पर चिंता जताई थी। सोमवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी नई दिल्ली में मौजूद बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त नूरुल इस्लाम को तलब किया है। भारत- बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के मुद्दे पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से सहयोग ना मिलने पर भारत ने नई दिल्ली में शीर्ष बांग्लादेशी राजनयिक को तलब किया है।
भारतीय उच्चायुक्त के साथ हुई बैठक
दोनों देशों के बीच सीमा पर चल रहे विवाद के बीच बांग्लादेश ने करीब 30 मिनट तक भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा के साथ बैठक की थी। इस बैठक में बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन ने बॉर्डर फेंसिंग को लेकर अपनी चिंता बताई थी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं… कैबिनेट मंत्री राजभर के “सबसे बड़ा गुंडा” वाले बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का तीखा प्रहार - November 3, 2026
- अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण और बिना लिखित परीक्षा नियुक्ति का ऐलान: यूपी की राजनीति में गेम चेंजर बन सकता है सीएम योगी का यह फैसला - November 3, 2026
- ‘युग बदलना है तो पहले स्वयं को बदलें’ — गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में जे.पी. नड्डा - November 3, 2026