प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापानी कपड़ों के ब्रांड यूनीक्लो के सीईओ से मुलाकात कर भारत में कपड़ा निर्माण क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनीक्लो की पितृ कंपनी फास्ट रिटेलिंग के सीईओ तदाशी यानाई से मुलाकात की।’’
उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने ‘‘भारत में यूनीक्लो की बढ़ती उपस्थिति और पीएलआई योजना के तहत भारत में कपड़ा निर्माण के लिए निवेश के अवसरों पर चर्चा की।’’
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘जहां यानाई ने भारत के लोगों के उद्यमशीलता की सराहना की, वहीं मोदी ने उनसे कपड़ा क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए पीएम-मित्र योजना में भाग लेने को कहा।’’
प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम-मित्र) पार्क योजना का मकसद केंद्र और राज्य सरकार के स्वामित्व वाली एक विशेष उद्देश्यीय कंपनी (एसपीवी) और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के जरिए टेक्सटाइल पार्क का विकास करना है।
-एजेंसियां
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026