15 अगस्त का दिन कहता है आजादी अभी अधूरी है । इस संकल्प के साथ भारत की वर्तमान पीढ़ी को हमें संकल्प कराना होगा राष्ट्रीय बजरंग दल ने आगरा जिले में अखंड भारत संकल्प सप्ताह 14 अगस्त से 23 अगस्त तक मनाने का संकल्प लिया है। दो लाख युवाओं से संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कराएगा। राष्ट्रीय बजरंग दल हमें अखंड भारत का ध्यान करते हुए वर्तमान भारत की सुरक्षा भी करनी होगी। जनसंख्या नियंत्रण कानून जब तक नहीं आता भारत सुरक्षित नहीं है। भारत को पाकिस्तान बनने से कोई नहीं रोक सकता।
1947 में हिन्दुओं की 86 प्रतिशत संख्या थी तो मुसलमान 6% थे। अब हिन्दुओं की संख्या घटकर 78% रह गई है। 40 साल में हिन्दू 48% रह जाएगा। जनसंख्या का यही अनुपात रहा तो भारत को पाकिस्तान बनने से कोई नहीं बचा सकता। भारत का हर गांव जिला में पाकिस्तान की मांग उठने लगेगी। 1946 में मुस्लिम लीग ने संपूर्ण भारत वर्ष में चुनाव लड़ा। जो मुस्लिम लीग के बैनर पर जीत कर आए जो उस समय पाकिस्तान की मांग कर रहे थे।

मजहब के नाम पर भारत के दो टुकड़े हो गई। भारत और पाकिस्तान का निर्माण हुआ। 10 लाख लोगों का कत्लेआम हुआ। 10 करोड़ लोगों को बेघर होना पड़ा। जो पाकिस्तान की मांग उठा रहे थे और मुस्लिम लीग के बैनर पर जीत कर आए थे, वह पाकिस्तान नहीं गए। अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून भारत में नहीं आता है तो हम खोए हुए भारत को तो भूल जाएंगे। वर्तमान भारत को भी पाकिस्तान बनने से नहीं रोक सकते।
पृथ्वीराज चौहान के बाद 500 साल भारत में इस्लाम की हुकूमत रही। 1757 में हमने भारत को इस्लाम से 90 फीसदी स्वतंत्र करा लिया था। बंगाल के प्लासी की लड़ाई में हम अंग्रेजों से हार गए। जब तक हम अपने को मजबूत करते, उतने ही अंग्रेजों ने टुकड़े-टुकड़ों में हमें विभाजित कर संपूर्ण भारत पर अपना अधिकार कर लिया। अट्ठारह सौ सत्तावन तक 100 साल अंग्रेजों का शासन भारत में रहा। अंग्रेजों ने सत्ता मुसलमानों से नहीं ली थी। अंग्रेजों ने सत्ता कहीं राठौर, जाट, गुर्जर, ठाकुर, ब्राह्मण, सिख बंधुओं से छीनी थी। 1947 में भारत का आखिरी विभाजन हुआ पाकिस्तान के रूप में जो भारत का व्यक्ति कभी नहीं बोला। हमें इजराइल की तरह अपनी युवा पीढ़ी को संकल्प कराना होगा। अगले वर्ष ढाका, कराची, लाहौर, रावलपिंडी में मिलेंगे। भारत अखंड होगा। इस संकल्पना को हमें साकार करना होगा। वर्तमान भारत की अखंडता के लिए हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा। आओ मिलकर एक मुहिम चलाएं- अखंड भारत- सुरक्षित भारत- समृद्ध भारत- शक्तिशाली भारत- विश्व गुरु भारत।
मनोज कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल
शिविर कार्यालय- आगरा
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026