लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मांग की है कि जिलाधिकारी महोदय दीये, उसके तेल और बाती के साथ-साथ उसकी सजावट पर हुए पूरे खर्चे का हिसाब-किताब सार्वजनिक करें। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह सारा खर्च अधिकारियों या नेताओं के व्यक्तिगत खातों से किया गया है या फिर इसमें जनता के खून-पसीने के टैक्स के पैसों का इस्तेमाल हुआ है।
’पहले केयर फंड और अब चापलूसी फंड’
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए लिखा कि पहले ‘केयर फंड’ और अब ‘चापलूसी फंड’ के नाम पर खेल चल रहा है, इसलिए इनकी पूरी खाता-बही जनता के सामने दिखाई जानी चाहिए। यही आज आम जनता की मुख्य डिमांड है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह दीये जलाने की मजबूरी में न जाने कितने ही लोगों के दिल जले होंगे। वैसे, हकीकत में उतने दीये नहीं जले या उन्हें जलने ही नहीं दिया गया, जितनी संख्या का दावा करके लखनऊ वालों का पुराना रिकॉर्ड तोड़े जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जो लोग दीयों के लिए भी आपस में लड़ रहे हैं, वे भला समाज में क्या रोशनी लाएंगे?
तेल की बर्बादी और बाइकों के काफिले पर सवाल
सपा प्रमुख ने अपने बयान में आगे कहा कि वैसे ‘UP 32’ नंबर से शुरू होकर जो 500 बाइकें कहीं भेजी जा रही हैं, क्या उनके चलने से विदेशी मुद्रा (फॉरेन एक्सचेंज) से खरीदे गए तेल की बर्बादी नहीं होगी? सरकार को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या केवल खाने वाले तेल का प्रयोग कम करने की अपील की गई है या फिर गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले तेल तथा लालटेन व दीये के तेल की खपत पर भी यह नियम लागू होता है?
- ’नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की असली ताकत’: आगरा कॉलेज में सांसद नवीन जैन ने युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ - September 20, 2026
- ’भए प्रकट कृपाला’ से गूंजा आगरा का कथा पंडाल: मोरारी बापू की रामकथा में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव - September 20, 2026
- चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज, डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- अपराधियों को संरक्षण देने वाले सिर्फ सड़कें नापते फिरेंगे - September 20, 2026