Agra (Uttar Pradesh, India)। राम मंदिर आंदोलन में महती भूमिका निभाने वाले विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व प्रदेश सह सचिव सुरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भेंट की। श्री चंपत राय दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान इनर रिंग रोड पर चलती कार में बातचीत हुई। श्री राम मंदिर के निर्माण के संबंध में लार्सन कंपनी से होने वाले एग्रीमेंट और राम मंदिर के मानचित्र के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दो महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
पुस्तकालय और ध्यान केन्द्र बनाया जाए
श्री गुप्ता ने सुझाव दिया कि राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र में विशाल पुस्तकालय होना चाहिए, जिसमें भारत के सभी पंथ, मत, संप्रदाय से संबंधित साहित्य तथा पुस्तकों का संग्रह हो। कभी नालंदा विश्वविद्यालय में 90 लाख किताबों का संग्रह था, जिसमें हस्तलिखित पांडुलिपिया भी काफी संख्या में थी। ज्ञान-विज्ञान का अगाध खजाना था। उसमें विदेशी आक्रांताओं ने आग लगा दी। पुस्तकालय इतना विशाल था कि छह माह तक आग जलती रही। दूसरा सुझाव दिया कि मंदिर परिसर में विशाल ध्यान केंद्र का भी निर्माण किया जाए। राम मंदिर के मानचित्र में पुस्तकालय और मानचित्र को भी शामिल किया जाए। चंपत राय ने विचार करने का आश्वासन दिया।

- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026